फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ambedkar Nagar: Controversy erupts over the encounter of Aamir, accused of killing four children and their mot

अंबेडकर नगर: चार बच्चों और मां के हत्यारोपी आमिर के एनकाउंटर पर विवाद, डीएम ने बैठाई मजिस्ट्रियल जांच

Tue, 05 May 2026 10:14 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 05 May 2026 10:14 PM IST
सार

Ambedkar Nagar massacre: अकबरपुर में मां और चार बच्चों की हत्या के आरोपी आमिर के एनकाउंटर की मजिस्ट्रियल जांच होगी। डीएम ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। 

विज्ञापन
Ambedkar Nagar: Controversy erupts over the encounter of Aamir, accused of killing four children and their mot
अंबेडकरनगर हत्याकांड का आरोपी आमिर के एनकांउटर पर उठे सवाल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अकबरपुर के मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले में एक मई की रात हुई मां और चार बच्चों की हत्या के आरोपी आमिर के एनकाउंटर की मजिस्ट्रियल जांच होगी। डीएम ईशा प्रिया की अनुमति के बाद एडीएम वित्त एवं राजस्व ज्योत्सना बंध ने आदेश जारी करते हुए अकबरपुर में तैनात एएसडीएम राजेश कुमार को जिम्मा सौंपा है।

विज्ञापन


महरुआ के कसड़ा निवासी नियाज अहमद की पत्नी गासिया खातून अकबरपुर के मुरादाबाद मोहल्ले में अपने चार बच्चों शफीक (14), सऊद (12), उमर (10) और बेटी बयान (8) उर्फ सादिया के साथ रहती थीं। बीते दो मई को चारों बच्चों के के खून से लथपथ शव घर में मिले थे। तीन मई को गासिया खातून का भी शव मिला था। इन पांचों की हत्या को एक मई की रात ही अंजाम दिया गया था। 
विज्ञापन


इस मामले में हत्यारोपी आमिर निवासी मीरानपुर कसाईबाड़ा को पुलिस ने सोमवार की सुबह एनकाउंटर में मार गिराया था। इसके बाद एसपी प्राची सिंह ने सोमवार की रात ही एनकाउंटर की रिपोर्ट डीएम को भेज दी थी। डीएम ने मंगलवार को एनकाउंटर की जांच की अनुमति दे दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम की अनुमति पर एडीएम ज्योत्सना बंधु ने एएसडीएम राजेश कुमार को नामित करते हुए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। एएसडीएम को पूरे प्रकरण में पुलिस की रिपोर्ट के अलावा साक्ष्यों के बयान इत्यादि दर्ज करने होंगे। इसके बाद जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। उधर, पुलिस की ओर से इस पूरे मामले की रिपोर्ट मानवाधिकार आयोग से लेकर शासन के अफसरों को भेजी जा रही है। एडीएम ज्योत्सना बंधु ने बताया कि जांच के आदेश कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed