{"_id":"69dea16f469fae3c150aa0d6","slug":"ambedkar-jayanti-banners-at-1090-intersection-torn-down-lucknow-news-c-13-lko1070-1691073-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 1090 चौराहे पर लगे आंबेडकर जयंती के बैनर फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 1090 चौराहे पर लगे आंबेडकर जयंती के बैनर फाड़े
विज्ञापन
आरोपी हिमांशु।
लखनऊ। आंबेडकर जयंती के मौके पर 1090 चौराहे पर लगाए बैनर पारा निवासी फाइनेंस कंपनी में एजेंट हिमांशु ने फाड़ दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हजरतगंज पुलिस ने कुछ ही घंटे में उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि मंगलवार को चौराहे के आसपास बैनर व पोस्टर लगाए गए थे। शाम के वक्त उधर से गुजर रहे हिमांशु ने अचानक स्कूटी रोकी और फिर ब्लेड से तीन-चार बैनर फाड़ दिए। उसकी हरकत को राहगीरों ने कैमरे में कैद कर लिया और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होते ही हजरतगंज पुलिस हरकत में आई।
वीडियो की मदद से स्कूटी का नंबर ट्रेस कर देर रात हिमांशु को उसके घर से पकड़ा गया। एसीपी ने बताया कि उसके खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है। पूछताछ में हिमांशु ने बताया कि उसे डर था कि कहीं बैनर उखड़कर किसी की आंख में न लग जाए।