फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amausi Airport: New terminal will start from Sunday, will look like Germany's Frankfurt Airport, know its feat

अमौसी एयरपोर्ट: रविवार से शुरू होगा नया टर्मिनल, जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट जैसा होगा लुक, जानिए खास बातें

Sat, 09 Mar 2024 11:25 PM IST
रोहित मिश्र माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 09 Mar 2024 11:25 PM IST
सार

Amausi Airport New terminal: लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट में रविवार से नया टर्मिनल शुरू होने जा रहा है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इस मौके पर मौजूद होंगे। 
 

विज्ञापन
Amausi Airport: New terminal will start from Sunday, will look like Germany's Frankfurt Airport, know its feat
अमौसी एयरपोर्ट की ये तस्वीरें हैं वायरल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 एयरपोर्ट के नए टर्मिनल टी-3 का पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को आजमगढ़ से रिमोट से शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर अमौसी एयरपोर्ट पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को आजमगढ़ में होंगे। वह आजमगढ़ एयरपोर्ट सहित देश के 14 एयरपोर्टों का शुभारंभ करेंगे। पीएम दो नए टर्मिनलों का भी उद्घाटन करेंगे। इसमें अमौसी एयरपोर्ट का नया टर्मिनल टी-3 भी शामिल है। इस अवसर पर अमौसी एयरपोर्ट पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह, नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह व निदेशक जीत अदाणी उपस्थित रहेंगे। अमौसी एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि नए टर्मिनल का निर्माण कार्य कोविड के पहले शुरू हुआ था, पर कोरोनाकाल की वजह से सुस्त हो गया था। इसका निर्माण कार्य 1400 करोड़ से शुरू हुआ था, जिसकी लागत बढ़कर 3900 करोड़ रुपये पहुंच गई है। टर्मिनल का एक हिस्सा बनकर तैयार हो गया है। शेष कार्य पूरा होने में समय लगेगा। ऐसे में टर्मिनल के तैयार हो चुके हिस्से का शुभारंभ किया जाएगा।

विज्ञापन


जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट जैसा होगा लुक
अमौसी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाया जा रहा है। इसका लुक बेहद खास है। हाल ही टर्मिनल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जो यात्रियों को बहुत पसंद आई। इंटीरियर से लेकर यात्री सुविधाओं तक पर विशेष रूप से कार्य किया गया है।
विज्ञापन


इसलिए खास है नया टर्मिनल
नए टर्मिनल टी-3 के पूरी तरह तैयार हो जाने के बाद अमौसी एयरपोर्ट की क्षमता बढ़ जाएगी। इस टर्मिनल को 1,15,000 वर्गमीटर जमीन पर बनाया जा रहा है। इसके तैयार होने पर सालाना 1.30 करोड़ यात्रियों की आवाजाही हो सकेगी। यह टर्मिनल एक साथ 4000 यात्रियों को होल्ड कर सकेगा। इतना ही नहीं टर्मिनल पर 14 एयरोब्रिज, 30 लिफ्ट होंगी। यहां से 3200 घरेलू व 800 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन हो सकेगा। टर्मिनल के बाहर 1500 वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग भी बन रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10,400 करोड़ से बनेगा टी-4

Amausi Airport: New terminal will start from Sunday, will look like Germany's Frankfurt Airport, know its feat
अमौसी एयरपोर्ट की वायरल तस्वीरें। - फोटो : सोशल मीडिया
भविष्य की जरूरतों को देखते हुए अमौसी एयरपोर्ट प्रशासन एक और टर्मिनल की रूपरेखा तैयार कर चुका है। टी-3 के बन जाने के बाद चौथे टर्मिनल को बनाया जाएगा, जो और भी भव्य व सुविधाओं से लैस होगा। इस टर्मिनल को बनाने पर कुल 10,400 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसकी पर्यावरणीय अनुमति पहले ही ली जा चुकी है।

पर...बनी रहेंगी यात्रियों की समस्याएं
एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के शुरू होने के बाद भी यात्रियों का संघर्ष जारी रहेगा। दस मिनट में यात्री को पिक व ड्रॉप कर टोल तक पहुंचने की होड़ में फर्राटा भरने वाले वाहनों से बचते हुए सड़क पार करने की चुनौती रहेगी। हालांकि एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि नए टर्मिनल के शुरू होते ही मेट्रो स्टेशन का दूसरा गेट खुल जाएगा। इसके आगे लिफ्ट लगी है जिससे यात्री सीधे नए टर्मिनल तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed