{"_id":"5e69f2c88ebc3ea4bc03a592","slug":"amausi-airport-gets-best-airport-award","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमौसी हवाई अड्डे को मिला बेस्ट एयरपोर्ट का अवाॅर्ड, पहले भी रही है लखनऊ की धाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमौसी हवाई अड्डे को मिला बेस्ट एयरपोर्ट का अवाॅर्ड, पहले भी रही है लखनऊ की धाक
Thu, 12 Mar 2020 01:59 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 12 Mar 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
अमौसी एयरपोर्ट को उत्कृष्ट यात्री सुविधाओं के लिए एशिया पैसिफिक क्षेत्र में पहला स्थान मिला है। वैश्विक स्तर पर होने वाली इस रैंकिंग में लखनऊ का दबदबा कायम है। यह पुरस्कार एयरपोर्ट को एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (एएसक्यू) की ओर से 50 लाख से 1.5 करोड़ यात्री वर्ग दिया गया है।
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अमौसी का कद बढ़ता जा रहा है। यहां यात्री सुविधाओं में इजाफे के लिए नया टर्मिनल टी थ्री सहित टैक्सी वे, अत्याधुनिक रडार आदि लगवाए गए हैं। वहीं एयरलाइनें भी नई सेवाएं शुरू करती जा रही हैं।
इसी क्रम में लखनऊ एयरपोर्ट को विश्व स्तर पर बेस्ट कस्टमर सर्विस, इन्वायरमेंट व इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए पहला स्थान मिलने से रुतबा और बढ़ गया है। यह अवार्ड चार तिमाही की एएसक्यू सर्वेक्षण के आधार पर तय किया गया है। सर्वेक्षण मॉन्ट्रियल, कनाडा की एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) ने भारत सहित पूरे विश्व के एयरपोर्ट पर किया था।

Trending Videos
मुंबई-दिल्ली भी शीर्ष पर
एसीआई ने ट्वीट कर लखनऊ एयरपोर्ट को बधाई भी दी है। रैंकिंग यात्रियों के फीडबैक के आधार पर तय हुई है। 50 लाख से डेढ़ करोड़ यात्री वर्ग में पहले नंबर पर लखनऊ एयरपोर्ट, दूसरे पर कोचीन एयरपोर्ट, तीसरे पर चीन का होहोट एयरपोर्ट और चौथे नंबर पर इंडोनेशिया का एयरपोर्ट शामिल है। इसके पहले भी तीन बार चौधरी चरण सिंह लखनऊ एयरपोर्ट रैंकिंग में बाजी मार चुका है।
50 लाख से डेढ़ करोड़ यात्री की श्रेणी में जहां अमौसी एयरपोर्ट ने बाजी मारी है, वहीं चार करोड़ व उससे अधिक यात्री की श्रेणी में पहले नंबर पर मुंबई का छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट है। जबकि दूसरे नंबर पर दिल्ली का इंदरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट रहा। तीसरे पर चीन का शंघाई एयरपोर्ट और चौथे पर सिंगापुर का चांगी एयरपोर्ट रहा है।
गत वर्ष जनवरी से मार्च की एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल के एएसक्यू की तिमाही रिपोर्ट में लखनऊ 4.78 अंक के साथ छठवें नंबर पर था। अप्रैल से जून की तिमाही में लखनऊ एयरपोर्ट को 4.83 अंक मिले थे। वहीं गत सितंबर की तिमाही रिपोर्ट में अमौसी को 4.88 अंक और दिसंबर में एएसक्यू की तिमाही की रिपोर्ट में दूसरा स्थान मिला था। पहले नंबर पर 4.98 प्वॉइंट के साथ रांची व दूसरे पर 4.94 अंक लखनऊ को मिले थे।