फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amausi airport administration made mistakes in giving dead body.

Amausi Airport: परिवार को बेटे की जगह किसी और का शव सौंपा, एयरपोर्ट प्रशासन ने दी सफाई

Sun, 11 Sep 2022 03:03 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 11 Sep 2022 03:03 PM IST
सार

अमौसी एयरपोर्ट प्रशासन ने युवक के शव की जगह उसके परिजनों को किसी बुजुर्ग का शव सौंप दिया। इस पर प्रशासन ने बाद में सफाई दी है।

विज्ञापन
Amausi airport administration made mistakes in giving dead body.
अनस (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमौसी एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह हरदोई के युवक का शव लेने पहुंचे उसके परिजनों को किसी और का ताबूत सौंप दिया गया। घर में ताबूत खोलने पर युवक के परिजन हैरान रह गए। वह शव लेकर वापस लखनऊ पहुंचे और एयरपोर्ट प्रशासन से शिकायत की। इसके बाद दूसरी फ्लाइट से आया युवक का शव एयरपोर्ट प्रशासन ने परिजनों को सौंपा।

विज्ञापन


हरदोई के हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के करनपुर मतनी गांव का अनस (22) नौकरी की तलाश में मुंबई गया था। बुधवार को बोरी वली इलाके में ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी। मुंबई पुलिस ने फ्लाइट से उसका शव लखनऊ भेजा। शनिवार सुबह बेटे का शव लेने परिजन लखनऊ के अमौसी स्थित एयरपोर्ट पहुंचे। पिता हकीम अहमद ने बताया कि एयरपोर्ट पर कर्मचारियों ने एक ताबूत में बंद शव उन्हें दे दिया।
विज्ञापन


घर में ताबूत खोला तो उनके बेटे की जगह एक बुजुर्ग का शव मिला। बेटे की जगह अंजान बुजुर्ग का शव देख सब हैरान हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद लोग निजी वाहन से शव लेकर वापस एयरपोर्ट पहुंचे। जहां पर बेटे की जगह पर किसी दूसरे का शव देने की बात एयरपोर्ट प्रशासन को बताई। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, अनस के परिजन जिस शव को घर लाए थे। वह बिहार के अकबरपुर निवासी बुजुर्ग का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमौसी एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि शव मुम्बई से पैक कर भेजा गया था। जिसे अमौसी एयरपोर्ट पर जस का तस कागजों को चेक करने के बाद सौंप दिया गया। एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की गलती नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed