फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amar Ujala Women Achievers Award Ceremony: Governor Anandiben Patel patted women's back, said - women should accept the challenge of economic independence

अमर उजाला वुमेन अचीवर्स अवॉर्ड समारोह : राज्यपाल ने थपथपाई पीठ, बोलीं- आर्थिक स्वावलंबन की चुनौती स्वीकार करें महिलाएं

Thu, 17 Mar 2022 01:31 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 17 Mar 2022 01:31 AM IST
सार

राज्यपाल ने कहा कि यह सच है कि 21वीं शताब्दी में हमारे देश की महिलाएं न केवल स्वावलंबी बनकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ी हैं,  बल्कि भावी संगठनों का निर्माण करते हुए सशक्त भी हुई हैं।

विज्ञापन
Amar Ujala Women Achievers Award Ceremony: Governor Anandiben Patel patted women's back, said - women should accept the challenge of economic independence
अमर उजाला वुमेन अचीवर्स अवॉर्ड समारोह में राज्यपाल और सम्मानित महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्तमान युग महिला शक्ति का युग है। एक महिला परिवार में मां के साथ-साथ कई भूमिकाएं एक ही वक्त पर अदा कर रही है। यह उसका सामर्थ्य है कि वो घर-बाहर, हर मोर्चे पर अपना सर्वश्रेष्ठ दे पा रही है। जरूरत इस बात की है कि सफल महिलाओं से प्रेरणा लेते हुए हर महिला आर्थिक स्वावलंबन की चुनौती स्वीकार करे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को इन्हीं शब्दों के साथ महिलाओं की हौसलाअफजाई की। वह सुशांत गोल्फ सिटी स्थित होटल सेंट्रम में आयोजित अमर उजाला वुमेन अचीवर्स अवॉर्ड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। उन्होंने समाज सेवा, चिकित्सा स्वास्थ्य, शिक्षा, साहित्य के क्षेत्र में विशिष्ट भूमिका निभाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन मनीषा ने किया।

विज्ञापन


सम्मानित होने वाली महिलाओं को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि जरूरी है कि हर महिला को आर्थिक रूप से सशक्त होने और स्वावलंबी बनने का अवसर मिलना चाहिए। महिलाओं की प्रतिष्ठा व बराबरी के दर्जे में कोई कमी नहीं आनी चाहिए, क्योंकि वे परिवार में विशिष्ट भूमिका अदा करती हैं।
विज्ञापन


बाध्यताओं को पार कर खुद को साबित भी किया
राज्यपाल ने कहा कि यह सच है कि 21वीं शताब्दी में हमारे देश की महिलाएं न केवल स्वावलंबी बनकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ी हैं,  बल्कि भावी संगठनों का निर्माण करते हुए सशक्त भी हुई हैं। उन्होंने कहा कि अनेक महिलाओं ने सामाजिक नैतिकता की बाध्यताओं को पार करते हुए घर तथा कार्यस्थल पर स्वयं को सफल उद्यमी एवं कार्यकारी व्यावसायिकों के रूप में साबित किया है। नए उद्यमों को आरंभ करने एवं उनका सफलतापूर्वक संचालन करने वाली महिलाओं ने विपरीत परिस्थितियों में भी उपलब्धियां अर्जित की हैं और दूसरों को प्रेरित भी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज सबसे गरीब महिलाएं जो सुरक्षित स्वच्छता और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी की समस्याओं का सामना करती थीए उन्हें शौचालयए रसोई गैस आदि से अधिक सुरक्षित स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण मिला है। हमारे प्रधानमंत्री के नारी सशक्तिकरण के प्रयास बहनों की उपलब्धियों में दिख रहे हैं।

इनका हुआ सम्मान
1- डॉ. मंदाकिनी प्रधान, एजीपीजीआई लखनऊ में मेटरनल एंड रिप्रोडक्टिव हेल्थ डिपार्टमेंट की प्रमुख
2- डॉ. विद्या बिंदु सिंह, पद्मश्री के लिए नामांकित, वरिष्ठ हिंदी साहित्यकार
3- पुष्पा बेलानी, कंपनी सेक्रेटरी, जीेएम एचआर, लीगल हेड और सीपीआरओ, यूपी मेट्रो
4-मधु भार्गव, सामाजिक कार्यकर्ता और सामाजिक उद्यमी
5-इं. पूजा अग्रवाल, प्रति कुलपति, श्रीराम स्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय
6-डॉ. राजुल त्यागी, संस्थापक जावित्री हॉस्पिटल
7- सुनीता सिंह, निदेशक, दयाल ग्रुप एंड कुंवर ग्लोबल स्कूल
8-अस्मिता सिंह, कार्यकारी निदेशक, चंदन हॉस्पिटल
9-लोरी शुक्ला, प्रबंध निदेशक, रेस आईएएस
10-अपराजिता, सहनिदेशक, टाइम कोचिंग
11-डॉ. समता बाफला, कार्यकारी निदेशक, हिमालयन ग्रुप ऑफ कॉलेजेस
12-डॉ. हिमानी झा, फिजिशियन और डायबेटोलॉजिस्ट
13-डॉ. ऋचा मिश्रा, निदेशक-चेयर पर्सन, शेखर हॉस्पिटल/हिंद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज
14-छवि रैतानी, संस्थापक प्रबंधक, गुरु कृपा डिवाइन स्कूल, बहराइच
15-नंदिनी गोयल, संस्थापक इनायत स्वयं सेवी संस्था

इनकी रही मौजूदगी
एसआरएमयू के चांसलर पंकज अग्रवाल, रेस आइएएस से राजेश शुक्ला, चंदन हॉस्पिटल के डायरेक्टर ब्रह्म प्रकाश, जावित्री अस्पताल से डॉ. ईश त्यागी, उद्यमी सर्वेश गोयल, ललिता गोयल, चाइल्ड लाइन निदेशक डॉ. संगीता शर्मा, सदस्य वर्षा, डॉ. सुनील प्रधान, लक्षिका ग्रुप की अध्यक्ष उषा अग्रवाल।


रिद्म डिवाइन इंस्टीट्यूट की छात्राओं की मंच पर शानदार प्रस्तुति
रिदम डिवाइन इंस्टीट्यूट की छात्राओं ने नृत्य गुरु राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अमृत सिन्हा के निर्देशन में दुर्गा स्तुति व शिव स्तुति पर शानदार प्रस्तुति दी। प्रख्याति श्रीवास्तव, कोपल सिन्हा, काव्या कृष्णनन, वान्या श्रीवास्तव, अनुष्का निगम, ईशा किमोठी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed