{"_id":"6778bb2f145483e576019dfa","slug":"amar-ujala-sangam-two-day-maha-kumbh-of-cultures-sangam-has-started-in-lucknow-being-organised-at-river-front-2025-01-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Sangam: इंतजार खत्म... दो दिवसीय संस्कृतियों के महाकुंभ 'संगम' का आगाज, यहां हो रहा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amar Ujala Sangam: इंतजार खत्म... दो दिवसीय संस्कृतियों के महाकुंभ 'संगम' का आगाज, यहां हो रहा आयोजन
Sat, 04 Jan 2025 10:08 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 04 Jan 2025 10:08 AM IST
सार
अमर उजाला और संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले दो दिवसीय आयोजन संस्कृतियों का महाकुंभ 'संगम' का आगाज शनिवार को सुबह हो गया। कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
संस्कृतियों के महाकुंभ 'संगम' का आगाज
- फोटो : संवाद
विस्तार
इंतजार की घड़ियां अब समाप्त हो गई हैं। अमर उजाला और संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले दो दिवसीय आयोजन संस्कृतियों के महाकुंभ 'संगम' का आगाज शनिवार को हो गया। गोमती नगर के समतामूलक चौराहे के निकट रिवर फ्रंट पर कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे हो गया।
उद्घाटन सत्र के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक लंबी शृंखला चलेगी। दो दिवसीय आयोजन में लखनऊ में रहने वाले लोगों को विभिन्न प्रकार के खानपान और संस्कृतियों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। एक तरफ भोजपुरी और अवधी जायके का स्वाद मिलेगा, तो दूसरी तरफ गढ़वाली और कुमाऊनी संग गुजरात के रंग घुलेंगे। सिंधी समाज का स्पेशल कढ़ी चावल होगा तो एक स्टॉल पर होगी पूरे केरल की झलक। इसके अलावा महिला उद्योग से सशक्तीकरण की मिसाल बन रही महिलाएं भी घर पर तैयार उत्पादों के साथ मौजूद होंगी।

Trending Videos
संस्कृतियों के महाकुंभ 'संगम' का आगाज
- फोटो : संवाद
सूफी नाइट और कवि सम्मेलन होगा
दूसरे दिन यानी रविवार को विभिन्न समाजों के गणमान्य लोगों का सम्मान होगा। कुंभ की थीम पर आयोजित इस आयोजन में पिछले बार की तुलना में बहुत कुछ खास है। कार्यक्रम में इस बार हर वर्ग के व्यक्ति के मनोरंजन का ख्याल रखा गया है। समारोह का समापन सूफी नाइट और कवि सम्मेलन के साथ होगा।
विज्ञापन
संस्कृतियों के महाकुंभ 'संगम' का आगाज
- फोटो : संवाद
जिन्होंने भेजा वीडियो उन्हें मिला मौका, आप भी दिखाएं हुनर
अमर उजाला ने मोबाइल नंबर 7617566164 पर लोगों से हुनर दिखाता वीडियो मांगा था। कई लोगों ने इसमें शामिल होने की इच्छा जाहिर की है। अब बारी है आपकी। आप भी हमें अपना हुनर दिखाता हुआ वीडियो भेज सकते हैं। हम आपको भव्य मंच पर प्रस्तुति देने का मौका देंगे।
संस्कृतियों के महाकुंभ 'संगम' का आगाज
- फोटो : amar ujala