फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amar Ujala Samwad UP 2026: Top Leaders Film Stars and Influential Personalities to Gather in Lucknow May 18-19

अमर उजाला संवाद 2026: लखनऊ में सजेगा राजनीति, खेल और सिनेमा के दिग्गजों का मंच; यूपी के भविष्य पर होगा महामंथन

Sun, 17 May 2026 02:41 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 17 May 2026 02:41 PM IST
सार

78 वर्षों की विश्वसनीय पत्रकारिता के साथ स्वर्णिम शताब्दी की ओर बढ़ रहा अमर उजाला समूह राजधानी के होटल द सेंट्रम में 'अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026' का आयोजन करने जा रहा है। 18 और 19 मई को होने जा रहे इस कार्यक्रम में मंच पर सत्ता पक्ष होगा तो विपक्ष की आवाज भी होगी। फिल्मों की चमक होगी तो जमीन से जुड़ी राजनीति का अनुभव अनुभव भी। यही इस संवाद की सबसे बड़ी विशेषता है कि यहां से निकले विचारों से देश को एक नई दिशा और नया दृष्टिकोण मिलेगा। 

विज्ञापन
Amar Ujala Samwad UP 2026: Top Leaders Film Stars and Influential Personalities to Gather in Lucknow May 18-19
Amar Ujala Samvad - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ आगामी 18 और 19 मई को देश के चर्चित चेहरों, विचारों और विमर्श का केंद्र बनने जा रही है। 78 वर्षों का गौरवशाली इतिहास समेटे और स्वर्णिम शताब्दी की ओर तेजी से बढ़ रहे अमर उजाला समूह का महाआयोजन 'अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026' सजने जा रहा है।
विज्ञापन


होटल द सेंट्रम में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय कार्यक्रम में राजनीति, अध्यात्म, उद्योग, सिनेमा, खेल और समाज के बड़े चेहरे जनता से सीधे संवाद करेंगे। वक्ता केवल अपने क्षेत्र के चर्चित नाम नहीं हैं, बल्कि अपने विचारों, कार्यों और हालिया गतिविधियों के कारण राष्ट्रीय स्तर पर बहस और चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं। मुख्यमंत्री से लेकर फिल्म कलाकार, उद्योगपति से लेकर आध्यात्मिक गुरु तक हर वक्ता अपने साथ अनुभव, संघर्ष और बदलते भारत की कहानी लेकर आ रहा है।
विज्ञापन


2 दिवसीय इस आयोजन में 20 से अधिक सत्रों के दौरान 3 दर्जन से अतिथि प्रदेश के विकास, मनोरंजन, अध्यात्म, खेल, राजनीति, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस समेत दर्जनों विषयों पर पर बात करेंगे। इस महा मंथन से जो विचार और समाधान निकलेंगे उनसे निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश के विकास के लिए एक नया दृष्टिकोण मिलेगा। ये आयोजन राजधानी के द सेंट्रम होटल में 18 व 19 मई को सुबह 9 बजे से होगा। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके मुख्य अतिथि होंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

विकास मॉडल और निर्णायक नेतृत्व के कारण चर्चा में हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार अपने प्रशासनिक फैसलों, कानून व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को लेकर राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में बने हुए हैं। अयोध्या से लेकर काशी कॉरिडोर, एक्सप्रेसवे नेटवर्क से लेकर निवेश सम्मेलनों तक, योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने का लक्ष्य तय किया है। संवाद में इस विषय पर भी विशेष चर्चा होगी। हाल के महीनों में निवेश, डिफेंस कॉरिडोर और धार्मिक पर्यटन को लेकर राज्य सरकार की आक्रामक नीति ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में रखा है। हालिया पश्चिम बंगाल चुनाव में भी वह भाजपा के प्रमुख स्टार प्रचारकों में शामिल रहे। गोरखपुर से राजनीति की शुरुआत करने वाले योगी आदित्यनाथ आज भाजपा के सबसे प्रभावशाली मुख्यमंत्रियों में गिने जाते हैं। 

विकास, संगठन व सियासत के समीकरणों के केंद्र में केशव मौर्य
उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लंबे समय से भाजपा के संगठन और ओबीसी राजनीति के मजबूत चेहरे माने जाते हैं। हाल के महीनों में प्रदेश में संगठन विस्तार, पंचायत स्तर तक राजनीतिक पकड़ और सरकार की योजनाओं को गांवों तक पहुंचाने में उनकी भूमिका अहम रही है। पिछड़े वर्ग की राजनीति में मजबूत पकड़ उन्हें भाजपा के अहम रणनीतिक चेहरों में शामिल करती है। संवाद में वह यूपी के सुशासन और बदलते राजनीतिक समीकरणों पर बात रखेंगे।
 

स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के कारण चर्चा में ब्रजेश पाठक
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था में लगातार सुधार और प्रशासनिक सक्रियता को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अस्पतालों के औचक निरीक्षण से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनिटरिंग तक, उनकी कार्यशैली ने उन्हें जनता के बीच एक सक्रिय मंत्री की पहचान दी है। संवाद में वह सुशासन और विकास के मॉडल पर अपने विचार रखेंगे।

विपक्ष की राजनीति का सबसे बड़ा चेहरा बने अखिलेश यादव
अखिलेश यादव इस समय विपक्ष की सबसे मजबूत आवाज हैं। लोकसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय राजनीति में भी उनकी भूमिका और प्रभाव बढ़ा है। युवाओं, किसानों और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लगातार उठाने वाले अखिलेश यादव नई पीढ़ी के राजनीतिक नेतृत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं। संवाद में वह राजनीति, लोकतंत्र और उत्तर प्रदेश की बदलती सामाजिक तस्वीर पर अपनी बात रखेंगे।

 

राकेश सचान
लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME),खादी, ग्रामोद्योग, रेशम उत्पादन और वस्त्र मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की एक डिस्ट्रिक एक प्रोडक्ट और यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो जैसे बड़े आयोजनों को सफल बनाने में उनकी मुख्य भूमिका रही है। संवाद में वह संकल्प से सिद्धि की बात करेंगे। 

 

जयवीर सिंह 
पर्यटन एवं संस्कृति कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह सपा के मजबूत गढ़ मैनपुरी में कमल खिलाकर चर्चा में आए। बरेली व बदायूं में करोड़ों रुपये की पर्यटन परियोजनाओं को शुरु करने और निर्माणाधीन प्रोजेक्ट्स को नबंबर 2026 तक पूरा करने के कड़े निर्देश के कारण भी चर्चा में रहे। संवाद में संकल्प से सिद्धि की बात करेंगे। 

 

रवींद्र जायसवाल 
स्टाम्प एवं पंजीयन विभाग राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल पार्टी के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। 2012, 2017 और 2022 में वाराणसी उत्तरी निर्वाचन क्षेत्र से जीत की हैट्रिक लगाने वाले रवींद्र के कार्यकाल में रजिस्ट्री राजस्व 11 हजार करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अमर उजाला संवाद में वह संकल्प से सिद्धि की बात करेंगे। 

 

गौर गोपाल दास का प्रेरणादायी सत्र 18 को
यह विशेष सत्र होटल द सेंट्रम, लखनऊ में सुबह 9:00 बजे आयोजित होगा

प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर और आध्यात्मिक विचारक गौर गोपाल दास 18 मई को अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश में लखनऊवासियों से संवाद करेंगे। यह विशेष सत्र होटल द सेंटरम, लखनऊ में सुबह 9:00 बजे आयोजित होगा। अपने प्रेरणादायी विचारों और सकारात्मक जीवन शैली के संदेशों के लिए प्रसिद्ध गौर गोपाल दास इस सत्र में जीवन में खुशहाली, मानसिक संतुलन, रिश्तों और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। उनके विचार युवाओं, प्रोफेशनल्स और परिवारों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। 
 

स्वामी चिदानंद जी 
परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष एवं आध्यात्मिक प्रमुख स्वामी चिदानंद का प्रारंभिक जीवन वैराग्य, ध्यान और चिंतन में व्यतीत हुआ। ऋषिकेश गंगा आरती के प्रणेता, पर्यावरण और गंगा संरक्षण के कट्टर समर्थक स्वामी जी डिवाइन शक्ति फाउंडेशन की प्रेसिडेंट साध्वी भगवती सरस्वती जी के साथ अमर उजाला संवाद का हिस्सा होंगे। जहां दोनों वक्ता सार्थक जीवन पर अपने विचार रखेंगे।
 

क्रिकेट से राजनीति तक नवजोत सिंह सिद्ध की अलग पहचान
1983 से 1999 के बीच खेले 187 अंतर्राष्ट्रीय मैंचों में 15 शतक बनाने वाले नवजोत सिंह सिद्ध की भाषा, बोलने का शायराना अंदाज और संवाद शैली उन्हें भीड़ से अलग बनाती है। क्रिकेट की दुनिया से राजनीति और फिर टेलीविजन तक, सिद्ध ने हर मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई। राजनीति, अनुभव और हास्य संवाद में उनका सत्र का अनोखा मिश्रण होगा।
 

युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं जैकी श्रॉफ
‘भिडू’ अंदाज़ और बिंदास लाइफस्टाइल के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं जैकी दादा। जैकी श्रॉफ हिंदी सिनेमा के उन चुनिंदा अभिनेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने अपने अभिनय, सादगी और अलग अंदाज़ से करोड़ों दिलों में खास जगह बनाई। ‘हीरो’,‘राम लखन’ और ‘देवदास’ जैसी 250 से अधिक फिल्मों में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने वाले जैकी श्रॉफ आज भी युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। हाल के वर्षों में फिल्मों और वेब प्रोजेक्ट्स में उनके अभिनय को खूब सराहा गया है। मुंबई की चॉल से निकलकर बॉलीवुड के बड़े सितारे बनने तक का उनका संघर्ष आज भी प्रेरणा माना जाता है। सोशल मीडिया पर उनका सहज व्यवहार और मशहूर ‘भिडू’ स्टाइल उन्हें लगातार चर्चा में बनाए रखता है।
 

बेबाक बयानों और दमदार अभिनय के कारण सुर्खियों में ऋचा चड्ढा
रिचा चड्ढा अपने सशक्त अभिनय और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर बेबाक राय रखने के कारण लगातार चर्चा में रहती हैं। हाल के वर्षों में ओटीटी और महिला केंद्रित फिल्मों में उनके काम को काफी सराहना मिली है। ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘फुकरे’ और चर्चित वेबसीरीज ‘हीरामंडी’ समेत कई प्रोजेक्ट्स में अपनी अलग पहचान बना चुकी ऋचा चड्ढा नए दौर के भारतीय सिनेमा का मजबूत चेहरा मानी जाती हैं। वह सिनेमा में महिलाओं की बदलती भूमिका और कंटेंट आधारित फिल्मों को लेकर मुखर रही हैं। संवाद में वह सिनेमा और नए दौर के कंटेंट पर अपने विचार रखेंगी।

 

अभिनय से आगे बढ़कर कहानी चुनने वाले अभिनेता बने रणदीप
रणदीप हुड्डा उन अभिनेताओं में गिने जाते हैं जिन्होंने स्टारडम से ज्यादा किरदारों को महत्व दिया। उनके निभाए गए किरदारों की गहराई ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा अभिनेता साबित किया है। 'सरबजीत', 'हाइवे' और कई गंभीर फिल्मों में उनके अभिनय को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक सराहा गया। हरियाणा से निकलकर मुंबई तक का उनका सफर संघर्ष और धैर्य की कहानी माना जाता है। संवाद में वह सपने, संघर्ष और सिनेमा पर बात करेंगे।

नई पीढ़ी की आवाज श्वेता त्रिपाठी
श्वेता त्रिपाठी आज उस नए भारतीय सिनेमा का चेहरा हैं जहां अभिनय चमक से नहीं, संवेदनशीलता से पहचाना जाता है। 'मसान', 'मिर्जापुर' और कई चर्चित प्रोजेक्ट्स में अपने अभिनय से उन्होंने साबित किया कि मजबूत अभिनय के लिए बड़े पर्दे से ज्यादा जरूरी मजबूत कहानी होती है। श्वेता त्रिपाठी को सबसे बड़ी पहचान यह है कि वह अपने किरदारों को सिर्फ निभाती नहीं, बल्कि जीती हैं। वो नई सोच की नई नायिका हैं, इसी मुद्दे पर संवाद में बात करेंगी।

 

वरुण धवन 
स्टूडेंट ऑफ द ईयर, बदलापुर और बॉर्डर-2 जैसी 2 दर्जन से अधिक फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस से करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अमर उजाला के इस संवाद का हिस्सा होंगे। धवन ने 2012 से 2018 के बीच लगातार 11 हिट फिल्में दी हैं। संवाद में वह सिनेमा पर बात करेंगे। 
 

मृणाल ठाकुर 
‘सुपर 30’, ‘सीता रामम’, ‘जर्सी’ और ‘कल्कि 2898 एडी’ जैसी फिल्मों में अपनी संवेदनशील अदायगी से करोड़ों दिलों में खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री
मृणाल ठाकुर इस संवाद का हिस्सा होंगी। छोटे पर्दे से अपना कॅरिअर शुरु करने वाली मृणाल ठाकुर आज पैन इंडिया स्टार बन चुकी हैं। वह सिने जगत पर
अपने विचार रखेंगी। 

एग्री-बिजनेस और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के बड़े चेहरे बने बर्जिस गोदरेज
भारतीय कृषि और एग्री-बिजनेस सेक्टर में तेजी से बदलती तकनीक और निवेश के बीच बुर्जिस गोदरेज एक महत्वपूर्ण नाम बनकर उभरे हैं। गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड के नामित अध्यक्ष के रूप में वह ग्रामीण अर्थव्यवस्था, फूड सिक्योरिटी और एग्री-टेक को लेकर लगातार चर्चा में हैं। भारत में कृषि को तकनीक और आधुनिक प्रबंधन से जोड़ने की दिशा में उनके प्रयास उद्योग जगत में सराहे जा रहे हैं। कृषि क्षेत्र में नवाचार और टिकाऊ विकास को लेकर उनकी सोच उन्हें कॉरपोरेट जगत का चर्चित चेहरा बनाती है। संवाद में वह एग्री-टेक और भविष्य की कृषि व्यवस्था पर चर्चा करेंगे।
 
 

एआई और नए भारत की आवाज बने अंकुश सभरवाल
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और भारतीय टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम में तेजी से उभरते नाम अंकुश सभरवाल आज देश में एआई आधारित नवाचार को नई दिशा देने वाले युवा उद्यमियों में गिने जाते हैं। भारत जीपीटी के संस्थापक एवं सीईओ के रूप में वह भारतीय भाषाओं, डिजिटल तकनीक और एआई को आम लोगों तक पहुंचाने के मिशन पर काम कर रहे हैं। स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी की दुनिया में उनकी पहल लगातार चर्चा में रही है। संवाद में वह “एआई और नया भारत” विषय पर अपने विचार रखेंगे और बताएंगे कि किस तरह कृत्रिम बुद्धिमत्ता आने वाले समय में शिक्षा, उद्योग, रोजगार और समाज की तस्वीर बदलने जा रही है।
 

संवाद के मुख्य सहयोगी
अमर उजाला संवाद उत्तर प्रदेश 2026 से प्रतिष्ठित ब्रांड्स जुड़े हैं जिनमें पावर्ड बाई पार्टनर गोल्डी ग्रुप, ड्रिवेन वाई पार्टनर किया, एसोसिएट पार्टनर एफिल ग्रुप, स्मार्ट सोलर टेक, लुलु हाइपरमार्केट, सोलर स्क्वायर, फीनिक्स पलासियो, इन्वेस्ट यूपी। हायर एजुकेशन पार्टनर सुभारती यूनिवर्सिटी, हेल्थ पार्टनर जीना सीखो हिम्स। ट्रैवल पार्टनर इजमायट्रिप, वेलनेस पार्टनर मंकीफ्लाई प्रीमियम, रेडियो पार्टनर बिग एमएम 94.3, ज्वेलरी पार्टनर सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स, प्रजेंटिंग पार्टनर के रूप में गलगोटियाज यूनिवर्सिटी जुड़े हैं। उत्तर प्रदेश सरकार का भी इस संवाद को समर्थन प्राप्त है।
 

50 विजेताओं का होगा चयन
अमर उजाला अपने पाठकों के लिए इस खास सत्र में शामिल होने का अवसर लेकर आया है। इच्छुक पाठक खबर में दिए गए QR कोड को स्कैन कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन कराने वाले प्रतिभागियों में से 50 भाग्यशाली विजेताओं का चयन लॉटरी के आधार पर किया जाएगा, जिन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फ्री पास दिए जाएंगे। यह सत्र प्रेरणा, सकारात्मक सोच और जीवन को बेहतर तरीके से समझने का एक अनूठा अवसर होगा। पाठकों से अपील है कि वे जल्द रजिस्ट्रेशन कर इस विशेष आयोजन का हिस्सा बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed