फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amar Ujala Samvad District Magistrate appeals to women to vote for on six may.

अमर उजाला 'संवाद' कार्यक्रम में लखनऊ डीएम ने महिलाओं से की मतदान प्रतिशत बढ़ाने की अपील

Sat, 04 May 2019 05:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 04 May 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Samvad District Magistrate appeals to women to vote for on six may.
vote - फोटो : amar ujala

शत प्रतिशत मतदान की अपील के साथ शुरू किए गए अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम के समापन के मौके पर जिले के डीएम कौशल राज शर्मा ने लखनऊ स्थित अमर उजाला कार्यालय में अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं को संबोधित कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की।

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरुकता अभियान चलाए गए। दो लाख 85 हजार नए वोटरों को वोटर लिस्ट से जोड़ा गया। हमारी पूरी कोशिश है कि शत प्रतिशत मतदान हो।
विज्ञापन


उन्होंने अलग-अलग क्लबों से जुड़ी महिलाओं से अन्य महिलाओं को वोट करने के लिए प्रेरित करने की अपील की। दरअसल, 2014 के लोकसभा चुनाव में लखनऊ में 58 फीसदी मतदान हुआ था जिसे बढ़ाने को लेकर प्रशासन ने व्यापक स्तर पर कार्यक्रम चलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में महिलाओं ने भी वादा किया कि जहां तक संभव होगा वह मतदान प्रतिशत बढ़ाने में अपना 100 प्रतिशत देंगी। इस मौके पर फिक्की लेडीज ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन माधुरी हलवासिया, फिक्की फ्लो की सीनियर चेयरपर्सन पूजा गर्ग, इंटेक इंस्टीट्यूट की निदेशक ममता मिश्रा समेत अन्य महिलाएं शामिल हुईं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed