फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amar Ujala Samvad: discussion on development of Uttar Pradesh with CM Yogi

अमर उजाला संवाद : सीएम योगी के साथ होगी यूपी के विकास पर बात, अक्षय कुमार करेंगे मनोरंजन उद्योग की चर्चा

Sat, 24 Feb 2024 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 24 Feb 2024 06:39 AM IST
सार

आयोजन है अमर उजाला संवाद। 26 व 27 फरवरी को शहीद पथ स्थित होटल सेंट्रम में यह आयोजन होगा। खास इस मायने में कि लखनऊ की सरजमीं पर मंथन को जुटेंगी देश भर की नामचीन हस्तियां।

विज्ञापन
Amar Ujala Samvad: discussion on development of Uttar Pradesh with CM Yogi
अमर उजाला संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूठा और अपनी तरह का ऐसा पहला आयोजन, जिसके साक्षी बनेंगे लखनऊवासी। आयोजन है अमर उजाला संवाद। 26 व 27 फरवरी को शहीद पथ स्थित होटल सेंट्रम में यह आयोजन होगा। खास इस मायने में कि लखनऊ की सरजमीं पर मंथन को जुटेंगी देश भर की नामचीन हस्तियां।

विज्ञापन


प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद मौजूद रहेंगे और बात करेंगे यूपी के विकास की। भावी योजनाओं के रोडमैप से सबको रूबरू कराएंगे। साथ ही राम मंदिर से राष्ट्र मंदिर तक से लेकर स्पोर्ट्स व कौशल विकास पर होगा मंथन। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


अक्षय कुमार करेंगे मनोरंजन उद्योग पर बात: हिंदी सिनेमा उद्योग को बढ़ावा देने में यूपी ने जिस तरह से सहयोग किया है, उसी का नतीजा है फिल्म सिटी। इस पर चर्चा के लिए मौजूद रहेंगे हिंदी सिनेमा के अभिनेता अक्षय कुमार। युवा दिलों की धड़कन टाइगर श्राफ भी लखनऊ के लोगों से रूबरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार में महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबीरानी मौर्य, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी, महिला कल्याण एवं बाल विकास राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला और ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम दूसरे दिन महिलाओं के मुद्दे पर अपनी बात रखेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed