{"_id":"65dc711eff15bdf0df038d54","slug":"amar-ujala-samvad-deputy-cm-brajesh-pathak-talks-on-many-issues-2024-02-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Samvad: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- अब कोई कमाल नहीं कर पाएंगे 'यूपी के लड़के'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amar Ujala Samvad: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- अब कोई कमाल नहीं कर पाएंगे 'यूपी के लड़के'
Mon, 26 Feb 2024 05:27 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 26 Feb 2024 05:27 PM IST
सार
यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा-कांग्रेस की विश्वसनीयता समाप्त हो चुकी है। यूपी की जनता उनको वोट नहीं करेगी। भाजपा के सामने यूपी में कोई चुनौती नहीं है।
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी में भाजपा के सामने कोई चुनौती नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस की कलई उतर चुकी है। यूपी के दोनों लड़कों (कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव) कोई कमाल नहीं दिखा पाएंगे। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उनका शरीर तो बड़ा हो गया है पर दिमाग नहीं बढ़ा है।
विज्ञापन
सपा सरकारी खजाना खर्च कर सैफाई में महोत्सव मनाती थी और हीरो-हिरोइन नाचने के लिए आते थे। सपा की सरकारों में सपा के नेता दुकानें लूट लेते थे। दुकानों का गल्ला लूट लेते थे। हमारी सरकारें कांच की तरह पारदर्शी हैं। भाजपा सरकार में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी होती है उनके समय सैफई में नाच गाना होता था। इसलिए सपा-कांग्रेस हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है।
विज्ञापन
राहुल गांधी की न्याय यात्रा में भीड़ आने को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 में सपा-बसपा के गठबंधन में भीड़ कम आ रही थी क्या। अगर आपकी को वास्तव में जनता की नब्ज टटोलना है तो लोगों के विचार जानिए। यूपी में कहीं भी फोन मिला लीजिए तो आपको जवाब मिल जाएगा। फोन उठते ही लोग कह देते हैं कि आएगा तो मोदी ही। सपा के राज में व्यापारियों के साथ दिनदहाड़े लूट हो जाती थी।
विज्ञापन
मेरे चुनाव लड़ने पर पार्टी निर्णय लेगी
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर पार्टी कहेगी तो मैं चुनाव जरूर लड़ूंगा। उन्होंने कहा कि मैं खुद अपने चुनाव लड़ने पर निर्णय नहीं ले सकता इसका फैसला पार्टी करेगी। मुझे भाजपा में ही जीना-मरना है। छात्र संघ चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हम प्रयास करेंगे कि ये फिर से शुरू हो।
प्रदेश के 65 जिलों में चल रहे हैं मेडिकल कॉलेज
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किया जा रहा है। अब प्रदेश के 65 जिलों में मेडिकल कॉलेज हैं।
पार्टी लाइन से ऊपर उठकर काम करता हूं
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हम पार्टी लाइन को ऊपर उठकर भी वंचितों की मदद करते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय में सबसे पहले लॉ प्रतिनिधि चुना गया। जीवन का उद्देश्य था कि हम लोगों की सेवा करें। हमारे यहां जो भी आए जाए हम उसकी मदद करते हैं। जो पीड़ित है वह मेरा भाई है और हम उसकी मदद करते हैं।
पार्टी लाइन से ऊपर उठकर काम करता हूं
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि हम पार्टी लाइन को ऊपर उठकर भी वंचितों की मदद करते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय में सबसे पहले लॉ प्रतिनिधि चुना गया। जीवन का उद्देश्य था कि हम लोगों की सेवा करें। हमारे यहां जो भी आए जाए हम उसकी मदद करते हैं। जो पीड़ित है वह मेरा भाई है और हम उसकी मदद करते हैं।