{"_id":"5f8d2e4d8ebc3e9b804f272f","slug":"amar-ujala-lucknow-police-webinar-on-mission-shakti","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सुरक्षा पर अमर उजाला वेबिनार आज, दोपहर 1.30 बजे होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सुरक्षा पर अमर उजाला वेबिनार आज, दोपहर 1.30 बजे होगा आयोजन
Mon, 19 Oct 2020 11:42 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
एडीजी रेणुका मिश्रा, पल्लवी फौजदार व शालिनी डीसीपी नॉर्थ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटियों को एक सुरक्षित समाज देने की दिशा में चलिए मिलकर एक और कदम बढ़ाते हैं। तय करते हैं अपनी-अपनी जिम्मेदारी कि कैसे हम सुरक्षित समाज बनाएंगे। इसी आह्वान के साथ लखनऊ पुलिस और अमर उजाला मिशन शक्ति के तहत एक वेबिनार का आयोजन कर रहे हैं। कोविड के माहौल में वर्चुअल दुनिया के जरिए दूर-दूर तक यह संदेश पहुंचाने की कोशिश में आप भी हमसे जुड़िए।
विज्ञापन
वेबिनार का विषय है ‘महिला सुरक्षा : हम सबकी जिम्मेदारी’। इसमें नियम-कानून और सामाजिक जिम्मेदारियों की बात कहने, अपने अनुभव साझा करने के लिए हमारे साथ होंगी एडीजी यूपी पुलिस रेणुका मिश्रा, डीसीपी नार्थ लखनऊ कमिश्नरेट शालिनी, मेंबर मजिस्ट्रेट सीडब्ल्यूसी व चाइल्ड लाइन कंसलटेंट डॉ. संगीता शर्मा, कुमार स्कंद एसोसिएट प्रोफेसर लोहिया विधि विवि और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित बाइकर पल्लवी फौजदार। वेबिनार का आयोजन दोपहर 1.30 बजे से होगा।
विज्ञापन
सवाल पूछें या व्हाट्सएप करें, फेसबुक पर लाइव जुड़ें
विशेषज्ञों से कुछ पूछना चाहें या फिर अपनी बात कहना चाहें तो नीचे दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर सवाल भेजें। वेबिनार का लाइव फेसबुक पर भी होगा। अमर उजाला के लखनऊ पेज पर भी आप हमसे जुड़ सकते हैं।
विज्ञापन
सवाल के लिए नंबर: 7617566164