फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amar Ujala Ground Report on the Effect of corona in Slums

कमाल है! गरीबी के संघर्ष के आगे घुटने टेक देता है कोरोना, मलिन बस्तियों से हारा

Sat, 28 Nov 2020 01:26 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sat, 28 Nov 2020 01:26 PM IST
सार

इस समय अगर सभी कि निगाहें किसी बात पर टिकी हैं तो वो है कोराेेना की वैक्सीन। हर किसी को इंतजार है कि कब वैक्सीन आए और इस मुसीबत से निजात मिले। सामान्य जीवन जीने को हर कोई बेताब है। यह वायरस अब तक करीब 62,010,669 लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। 1,449,373 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पूरी दुनिया इस समय अपने-अपने तरीके से इसका सामना कर रही है। ऐसे में अमर उजाला ने कुछ ऐसी रिपोर्ट को प्रकाशित किया है जिसके परिणाम चौंकाने वाले हैं। इस रिपोर्ट से यह साफ हो रहा है कि गरीबी से संघर्ष कर रहे लोगों ने कोरोना को बिना वैक्सीन के ही मात दे दी है। उनके जीवन के संघर्ष से कहीं न कहीं कोरोना भी हार गया है। पढ़िए मलिन बस्तियों पर कोरोना के हारने की अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्ट... 

विज्ञापन
Amar Ujala Ground Report on the Effect of corona in Slums
अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ : झुग्गी में कोरोना का असर कम, एसी कमरों में रहने वालों पर बरपा रहा कहर

विज्ञापन

राजधानी लखनऊ की पॉश कॉलोनियों में कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां रहने वाले लगातार संक्रमित निकल रहे हैं। वहीं, इन कॉलोनियों के आसपास बसी मलिन बस्तियों में वायरस का कोई असर नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कई मलिन बस्तियों में कराई गई कोरोना की जांच में एक भी पॉजिटिव नहीं मिला है। इस नतीजे से स्वास्थ्य विभाग के अफसर भी हैरान हैं। आगे पढ़ें...


कानपुर: गंदगी से हार गया कोरोना, पता ही नहीं चला और एंटीबॉडी ने मार दिया, सीरो सर्वे में खुलासा
जिन क्षेत्रों में धूल-धक्कड़, धुआं अधिक रहा, वहां पर कोरोना को शिकस्त मिली है। गंदगी के कारण लोगों की इम्यूनिटी अधिक मजबूत रही। नगर में हुए सीरो सर्वे में निम्न मध्यम वर्ग के लोग अधिक रहे हैं। इनमें करीब 21.22 फीसदी में लोगों को कोरोना होने की हवा नहीं लग पाई। विशेषज्ञों का कहना है कि गंदगी के कारण संक्रमण से जूझते रहने वालों के शरीर की प्रतिरोधक क्षमता अधिक हो जाती है। आगे पढ़ें...
विज्ञापन


नोएडा: झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में बेदम हो रहा कोरोना, महज एक से दो फीसदी मिली संक्रमण दर
कोरोना संक्रमण के बढ़े मामलों में कभी मुंबई के धारावी से तुलना किए जाने वाले नोएडा के झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में कोरोना बेदम होता जा रहा है। आठ दिनों से चले रहे टारगेटिड टेस्टिंग अभियान की समीक्षा में सामने आया है कि शहरी झुग्गी क्षेत्रों में संक्रमण की दर एक से दो फीसदी तक रह गई है। कहीं-कहीं यह एक फीसदी से भी कम है, जबकि जिले की कोरोना संक्रमण दर 4.4 है। आगे पढ़ें...

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed