फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amar singh will be national general secretory of sp

मुलायम सिंह ने अमर सिंह को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया राष्ट्रीय महासचिव

Tue, 20 Sep 2016 05:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 20 Sep 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
amar singh will be national general secretory of sp
मुलायम का अमर प्रेम - फोटो : amar ujala
अख‌िलेश यादव भले ही खुले तौर पर अमर स‌िंह को पार्टी और पर‌िवार के बीच कलह की जड़ बता रहे हों लेक‌िन अमर स‌िंह के ल‌िए मुलायम स‌िंह का प्रेम कम होते नहीं द‌िख रहा है।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम स‌िंह यादव ने  अमर स‌िंह को पार्टी का राष्ट्रीय महासच‌िव बना द‌िया है। अमर को ये बड़ी ज‌िम्मेदारी चुनाव को देखते हुए दी गई है।

विज्ञापन


बता दें क‌ि हाल में समाजवादी पार्टी में हुए महासंग्राम के ल‌िए पार्टी के कई लोगों ने अमर स‌िंह को खुले तौर पर दोषी ठहराया था। सीएम ने कहा था क‌ि अगर बाहरी लोग दखल देंगे तो पार्टी कैसे चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


एक चैनल को द‌िए गए इंटरव्यू में अख‌िलेश ने ये तक कहा था क‌ि वह उन्हें अब ‘अंकल’ नहीं कहेंगे। उन्होंने कहा था क‌ि अपने और नेताजी के बीच वह क‌िसी बाहरी को नहीं आने देंगे और बाहरी से उनका इशारा सीधी तौर पर अमर स‌िंह पर था।

इतना ही नहीं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रामगोपाल यादव ने भी कहा था क‌ि अमर स‌िंह पार्टी को बर्बाद कर देना चाहते हैं। वहीं शिवपाल यादव ने अमर सिंह का बचाव किया था और कहा था कि अमर ‌कभी भी झगड़ा नहीं लगा सकते। मुझे उन पर पूरा भरोसा है, वो कभी भी हमारे परिवार का नुकसान नहीं कर सकते।

न‌िपटारा होते ही मुलायम को याद आए थे अमर स‌िंह

amar singh will be national general secretory of sp
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala
अख‌िलेश ने कहा था, मैंने और नेताजी ने बाहर वालों को बाहर करने का फैसला ‌ल‌िया है वहीं पार्टी और पर‌िवार का झगड़ा न‌िपटते ही मुलायम को अमर स‌िंह याद आने लगे थे।

मुलायम ने कहा था कि अमर सिंह ने उनका हमेशा ही साथ दिया है। यहां तक कि एक केस में उन्हें जेल भेजने तक की तैयारी है, लेकिन इस मामले में अमर सिंह ने ही पैरवी की। उन्होंने कहा कि अमर सिंह को उन्होंने क्या दिया? फिर बताया कि उन्हें राज्यसभा भेजा वो तो कोई भी कर सकता था।

इसके बाद उन्होंने अमर स‌िंह को पार्टी में बड़ी ज‌िम्मेदारी सौंप दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed