फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amanmani tripathi getting VVIP treatment in jail

जेल में अमनमणि को मिल रहे लजीज पकवान, वीवीआईपी ट्रीटमेंट!

Sat, 18 Jul 2015 02:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 18 Jul 2015 02:43 AM IST
विज्ञापन
amanmani tripathi getting VVIP treatment in jail

जिला कारागार में बंद अमनमणि त्रिपाठी बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल में भर्ती होने की कोशिश कर रहा है। बुधवार को उसने सिर दर्द और उलझन का नाटक शुरू कर दिया। वीआईपी बैरक में वह हाथ-पैर मारते हुए चीखने लगा।

विज्ञापन


प्रधान बंदी रक्षक उसे जिला कारागार के अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे दो इंजेक्शन लगाए और दवाएं देकर वापस भेज दिया।

उधर, जेल सूत्रों का कहना है कि अमनमणि को वीवीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। जेल में उसका खास खयाल रखा जा रहा है।

परिवार के सदस्यों और परिचितों के नाम पर मिलने-जुलने वाले बेरोकटोक आ-जा रहे हैं। अमनमणि को उसकी पसंद के नाश्ते के साथ ही लंच और डिनर में लजीज व्यंजन परोसे जा रहे हैं।
विज्ञापन


वीआईपी बैरक में उसे सिर्फ अकेलेपन की समस्या है। यही वजह है कि अमनमणि ने बीते दो दिन लगातार सामान्य बैरक में शिफ्ट करने की बात कही। हालांकि, कारागार प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से ऐसा करने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक की कहानी कर रही है हैरान

amanmani tripathi getting VVIP treatment in jail

वहीं पांच फोरेंसिक एक्सपर्ट ने छह दिन की माथापच्ची के बाद सारा की मौत के रहस्य से परदा उठ जाने का दावा तो कर दिया, लेकिन गुत्थी सुलझने के बजाय और उलझती नजर आ रही है।

दरअसल, फोरेंसिक टीम ने मौत की वजह हादसा साबित की है। इसके लिए जो कहानी बनाई है, वह गले उतरना मुश्किल है। रिपोर्ट कहती है, कार का एक रिम टूटने से अमनमणि को खरोंच तक नहीं आई। दूसरा रिम मुड़ जाने से सारा को इतनी चोट आई कि उसकी मौत हो गई।

सड़क पर कार के टायर घिसे हुए थे। कार एक तरफ से क्षतिग्रस्त थी। पीछे के एक पहिये का रिम मुड़ा था। आगे के एक पहिए का रिम टूटा था। इस आधार पर हादसा बताया गया। इसके बाद साबित किया गया कि सारा की मौत कैसे हुई और अमनमणि घायल होने से कैसे बचा?

कार अमनमणि चला रहा था। सारा आगे की सीट पर उसके बगल में बैठी थी। जांच से जुड़े सूत्रों ने रिपोर्ट के बारे में बताया कि सारा की सीट के ठीक पीछे वाले पहिये का रिम टूटा मिला। जबकि अमनमणि की सीट के आगे वाले पहिये का रिम मुड़ा हुआ मिला। इसी आधार पर रिपोर्ट तैयार की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed