{"_id":"5cd1430bbdec2207066c92a8","slug":"amanmani-s-mother-in-law-complained-for-not-allowing-to-cast-her-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमनमणि की सास ने लगाया आरोप, बोलीं- दरोगा ने नहीं डालने दिया वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमनमणि की सास ने लगाया आरोप, बोलीं- दरोगा ने नहीं डालने दिया वोट
Tue, 07 May 2019 03:20 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 07 May 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
सीमा सिंह
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के महाराजगंज की नौतनवां सीट से निर्दलीय विधायक और बाहुबली पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि की सास सीमा सिंह ने दरोगा पर वोट डालने से रोकने का आरोप लगाया है। विरामखंड पांच निवासी सीमा ने बताया कि उनका वोट दूसरे मत केंद्र स्थानांतरित कर दिया गया था।
वह वहां पहुंचीं तो पता चला कि लिस्ट में नाम नहीं है। काफी देर छानबीन के बाद उन्हें हाईकोर्ट के नए भवन के सामने सुरेंद्रनगर स्थित वासुदेव गर्ल्स डिग्री कॉलेज जाने को कहा गया। वह कॉलेज पहुंचीं तो दरोगा राजेश ने समय खत्म होने की बात कहते हुए दरवाजा बंद कर दिया।
सीमा सिंह का आरोप है कि उस वक्त छह नहीं बजे थे। दरोगा से बहस हुई तो पैरामिलेट्री फोर्स के लोग आ गए। उन्होंने मतदान का वक्त बाकी होने की बात कही, पर दरोगा ने भीतर नहीं जाने दिया। विरोध पर मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। सीमा का कहना है कि उनकी मृत बेटी सारा सिंह का नाम अब भी वोटर लिस्ट में है, जबकि उनका नाम किसी ने साजिशन दूसरे मत केंद्र में ट्रांसफर करा दिया है।