Lucknow News: अमन को एशियाई खेलों का टिकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के साई सेंटर में आयोजित फ्रीस्टाइल कुश्ती ट्रायल में छह भारवर्गों में भारतीय टीम का चयन हुआ। करीब दस घंटे तक चली चयन प्रक्रिया में देश के चुनिंदा 80 पहलवानों ने दम दिखाया। एशियाई खेलों का आयोजन जापान के ऐची-नागोया में 19 सितंबर से चार अक्तूबर तक किया जाएगा।
रविवार को आयोजित ट्रायल में अमन ने लगभग सभी मुकाबलों में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज करते हुए एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक की दावेदारी ठोकी। 57 किग्रा भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में उन्होंने राहुल को 11-1 के अंतर से पराजित किया। वर्ष 2019 में हुई विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता दीपक पुनिया भी दमखम दिखाते हुए एशियाई खेलों का टिकट कटाने में सफल रहे।
उन्होंने 97 किग्रा भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में जाेंटी कुमार को 8-0 से मात देकर यह सफलता हासिल की। ट्रायल में सबकी नजरें मौजूदा अंडर-23 विश्व चैंपियन सुजीत कलकल पर टिकी हुई थी, जिन्होंने 65 किग्रा भारवर्ग में अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए भारतीय टीम में जगह बनाई।
सुजीत ने फाइनल में विशाल पर 2-0 से रोमांचक जीत दर्ज की। ट्रायल के तहत हुए मुकाबलों के बाद 74 किग्रा में सागर जगलान, 86 किग्रा में मुकुल और 125 किग्रा में रजत राहुल ने एशियाई खेलों के लिए भारतीय फ्रीस्टाइल कुश्ती टीमों में जगह बनाई।
सागर ने जगदीप को 8-6, मुकुल ने अमित को 4-2 और रजत ने दिनेश को 10-6 के अंतर से पराजित किया।
सुनील, नितेश और सुमित ग्रीकोरोमन टीम में : हांगझोऊ एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता सुनील कुमार के अलावा नितेश, सुमित, दीपक, अमन और दीपांशु भी जापान में होने वाले एशियाई खेलों में भाग लेंगे। चयन प्रक्रिया में देश भर से आए 90 पहलवानों के बीच मुकाबले हुए। फाइनल में 60 किग्रा में सुमित ने चेतन को 9-5, 67 किग्रा में दीपक ने नीरज को 10-6 (पिनफाल), 77 किग्रा में अमन ने विजय को 6-5, 97 किग्रा में नितेश ने अभिमन्यु को 8-0 और 130 किग्रा में दीपांशु ने रौनक को 5-1 के अंतर से हराते हुए एशियाई खेलों में जगह बनाई।

साई सेंटर में एशिया खेलों के लिए भारतीय पुरूष कुश्ती टीम के ट्रायल्स में भिड़ते खिलाड़ी।