फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ama Ujala medhavi samman samaroh in Lucknow.

अमर उजाला आज करेगा प्रदेश भर के मेधावियों का सम्मान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे मौजूद

Sun, 01 Sep 2019 11:43 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 01 Sep 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
Ama Ujala medhavi samman samaroh in Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला आज उत्तर प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2019 में प्रदेश स्तर पर प्रथम दस स्थान प्राप्त करने और जिलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन


कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, गन्ना मंत्री सुरेश राणा, जलशक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। न्यूज चैनल ‘एबीपी गंगा’ कार्यक्रम का टीवी न्यूज पार्टनर होगा। इस चैनल पर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा।
विज्ञापन


वहीं, इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बच्चे चुनौतियों से घबराएं नहीं, बल्कि पूरी शिद्दत के साथ उनका सामना करें। छोटी से छोटी बात पर ध्यान दें। छोटी-छोटी चीजों को नजरअंदाज करना जीवन में नुकसानदेह हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में स्वच्छता को जनांदोलन बनाएं। विद्यार्थी और शिक्षक मिलकर स्कूलों में सफाई करने में संकोच नहीं करें। मुख्यमंत्री रविवार को यहां डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव आंबेडकर सभागार में मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में बोल रहे थे। 

उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं है। शिक्षा प्राप्त कर युवा पीढ़ी को एक भारत-श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने का मार्ग भी प्रशस्त करना है।

समारोह में मुख्यमंत्री ने माध्यमिक शिक्षा परिषद, संस्कृत शिक्षा परिषद, सीबीएसई और आईसीएसई की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2019 के 1695 मेधावी विद्यार्थियों को नकद राशि, टैबलेट, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मेधावी विद्यार्थियों के माता-पिता और उनके स्कूलों के प्रधानाचार्यों का भी सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed