{"_id":"676875a7f1c2c7d84306b2eb","slug":"alumni-from-india-and-abroad-will-be-connected-with-kgmu-lucknow-news-c-13-1-lko1020-1005476-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: देश-विदेश के पूर्व छात्रों को केजीएमयू से जोड़ा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: देश-विदेश के पूर्व छात्रों को केजीएमयू से जोड़ा जाएगा
विज्ञापन
लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय दुनिया भर में फैले अपने पूर्व छात्रों को जोड़ने का अभियान शुरू कर रहा है। इसके लिए विश्वविद्यालय ने एक वेबसाइट विकसित की है। केजीएमयू की कुलपति ने बताया कि एलुमनाई एसोसिएशन के लिए अनुदान की शुरुआत भी हो चुकी है।
कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने बताया कि एलुमनाई एसोसिएशन के लिए राज्य मंत्री अरुण सक्सेना ने 1.5 लाख रुपये दिए हैं। इसके साथ ही 1978 बैच के डॉ. हर्ष शर्मा और डॉ. देवेंद्र सोनी ने भी एक-एक लाख रुपये दिए हैं। एसोसिएशन के माध्यम से केजीएमयू अपनी नेटवर्किंग विदेशों तक मजबूत करेगी। इसके साथ ही ऑनलाइन सेमिनार, व्याख्यान और चर्चाएं भी होंगी। तकनीक भी साझा की जाएगी। इससे केजीएमयू के विद्यार्थियों को विदेश में आ रही नई तकनीक के बारे में पहले से जानकारी मिल सकेगी। इस वेबसाइट का डाटा सुरक्षित रखा जाएगा और पंजीकृत सदस्य को इसकी जानकारी हो सकेगी।
काम आई मुख्यमंत्री और राज्यपाल की अपील
केजीएमयू में यह वेबसाइट शुरू होने में मुख्यमंत्री और राज्यपाल का भी अहम रोल है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने नैक कीज बाध्यता को देखते हुए मजबूत एलुमनाई तंत्र विकसित करने पर जोर दिया था। इसी तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 120 वें स्थापना दिवस समारोह में भी पूर्व छात्रों को जोड़ने के लिए कहा था।