फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Along with treatment, the Cancer Institute will also prepare specialists for women's cancer.

Lucknow News: इलाज के साथ ही कैंसर संस्थान में तैयार होंगे महिला कैंसर के विशेषज्ञ

Mon, 23 Feb 2026 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Along with treatment, the Cancer Institute will also prepare specialists for women's cancer.
कल्याण सिंह कैंसर संस्थान।
लखनऊ। कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में गाइनी ऑन्कोलॉजी में एमसीएच पाठ्यक्रम शुरू करने पर बोर्ड ऑफ गवर्नेंस ने मुहर लगा दी है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वरुण विजय ने बताया कि गाइनी ऑन्कोलॉजी महिलाओं के प्रजनन अंगों से संबंधित कैंसर के इलाज पर केंद्रित सुपर स्पेशियलिटी क्षेत्र है। इस पाठ्यक्रम की शुरुआत से देश में इस क्षेत्र के विशेषज्ञों की कमी पूरा करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

एमसीएच कार्यक्रम के तहत, डॉक्टर महिलाओं के कैंसर के निदान, उपचार और प्रबंधन में गहन प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। यह कदम न केवल मरीजों के लिए बल्कि चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में भी मील का पत्थर साबित होगा। इससे उत्तर प्रदेश और आसपास के राज्यों की महिलाओं को विशेष रूप से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

अन्य कोर्स भी होंगे शुरू

कैंसर संस्थान में ऑन्को पैथोलॉजी में पीडीसीसी कोर्स की शुरुआत भी होगी। कई अन्य कोर्स शुरू करने की योजना भी तैयार की गई है। जल्द ही इन पाठ्यक्रमों से संबंधित प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोध के लिए मिलेंगे 10 लाख रुपये

संस्थान के शिक्षकों को मिलने शोध की राशि अब दोगुनी कर दी गई है। अभी तक इंट्राम्युरल रिसर्च ग्रांट पांच लाख रुपये था। इसे 10 लाख रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed