{"_id":"661ad18066687c806902aedf","slug":"along-with-doctors-pharmacists-were-also-made-sector-magistrates-raebareli-news-c-101-1-slko1033-113233-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: डॉक्टरों के साथ फॉर्मासिस्ट भी बनाए गए सेक्टर मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: डॉक्टरों के साथ फॉर्मासिस्ट भी बनाए गए सेक्टर मजिस्ट्रेट
Sun, 14 Apr 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 14 Apr 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। लोकसभा चुनाव-2024 के लिए पूर्व में जारी की गई जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की संशोधित सूची जारी कर दी गई है। संशोधित सूची में होम्योपैथी विभाग के कई फॉर्मासिस्टों को भी सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा होम्योपैथी, आयुर्वेदिक और पशु पालन विभाग के चिकित्सकों को भी सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसी के साथ ड्यूटी कटवाने के लिए संबंधित हाथ पैर मारने में जुट गए हैं।
जिले में मतदान केंद्रों पर मतदान व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था कराने के लिए जिले को 19 जोन और 168 सेक्टर में बांटा गया है। पूर्व में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की सूची जारी की गई थी, लेकिन कुछ खामियों के कारण अब सूची को संशोधित कर दिया गया है। पहले सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए कुछ अधिकारियों को बाहर किया गया है तो नए अधिकारियों को सूची में शामिल किया गया है।
संशोधित सूची में होम्योपैथिक विभाग के फार्मासिस्ट प्रकाश राव, रत्नेश कुमार, ओम प्रकाश पांडेय को भी सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के कई स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ ही होम्योपैथी, आयुर्वेदिक और पशु पालन विभाग के चिकित्सकों को भी सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। हालांकि होम्योपैथी व आयुर्वेदिक अस्पतालों में डॉक्टरों के न होने के कारण इलाज में कुछ दिक्कतोंं का सामना करना पड़ रहा है। चुनाव में सेक्टर मजिस्ट्रेट में लगी ड्यूटी कटवाने के लिए चिकित्सक हाथ पैर मारने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
एडीएम प्रशासन प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी का कहना है कि जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की संशोधित सूची जारी की गई है। संबंधितों को अपने जोन व सेक्टर में काम करने के निर्देश दिए गए हैं।