Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Alok was upset with his girlfriend for blocking his number

Lucknow News: प्रेमिका के नंबर ब्लॉक करने से नाराज था आलोक

Tue, 25 Nov 2025 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Alok was upset with his girlfriend for blocking his number
लखनऊ। मोहनलालगंज के धर्मावतखेड़ा में शादी से इन्कार पर बीएससी की छात्रा प्रियांशी रावत (19) की घर में घुसकर हत्या करने के आरोपी प्रेमी आलोक रावत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में बताया कि प्रियांशी ने उसका फोन नंबर ब्लॉक कर दिया था। इससे वह नाराज था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल थर्माकोल कटर और बाइक बरामद कर ली है।
विज्ञापन

एसीपी मोहनलालगंज विकास कुमार पांडेय के मुताबिक शुरू में प्रियांशी और आलोक के बीच फोन पर काफी बातचीत होती थी। यह सिलसिला लंबा चला। आरोपी उसके घर भी आने लगा। इस बीच प्रियांशी का दाखिला शहर में हो गया। वह मोहनलालगंज से कॉलेज आने-जाने लगी।
विज्ञापन


छानबीन में सामने आया है कि शक की वजह से आलोक पीछा भी करता था, जो प्रियांशी को नागवार गुजरा। छात्रा ने समझाया भी, लेकिन उसकी हरकतें बढ़ती गईं। इससे नाराज होकर प्रियांशी ने आलोक का नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद वह अलग-अलग नंबरों से उसे फोन करने लगा। पूछताछ में आलोक ने बताया कि उसे शक था कि प्रियांशी किसी और से फोन पर बात करती है। वह यह बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


साजिश के तहत हत्या के इरादे से आलोक प्रियांशी के घर में घुसा। उसने करीब 200 मीटर दूर बुलेट खड़ी कर दी थी। उसे पता था कि बुलेट की आवाज सुनकर प्रियांशी दरवाजा बंद कर लेगी। आरोपी ने बताया कि उसने प्रियांशी को बहुत समझाने की कोशिश ही। उसका फोन नंबर ब्लॉक लिस्ट से हटाने के लिए कहा, लेकिन प्रियांशी नहीं मानी। इससे उसे गुस्सा आ गया और उसने थर्माकोल कटर से प्रियांशी के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। एसीपी का कहना है कि पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने थर्माकोल कटर कहां से खरीदा था? आरोपी को जेल भेज दिया गया है।






डॉक्टरों के पैनल से किया गया पोस्टमार्टम

प्रियांशी के शव का सोमवार को डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान वीडियोग्राफी कराई गई। डॉक्टरों ने स्लाइड भी बनाई है। उधर, हत्या के बाद से प्रियांशी के घर के बाहर सन्नाटा पसरा है। ग्रामीणों ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी खून से सने कपड़े में घर से निकला था। उसके हाथ में कटर था, जिसे देखकर किसी ने उसे पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed