फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Alok Srivastava removed from the post of coordinator of Urdu Academy Media Center

Lucknow News: उर्दू अकादमी मीडिया सेंटर के समन्वयक पद से हटाए गए आलोक श्रीवास्तव

Mon, 09 Dec 2024 07:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 09 Dec 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
Alok Srivastava removed from the post of coordinator of Urdu Academy Media Center
लखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी में मीडिया सेंटर के समन्वयक आलोक श्रीवास्तव को उनके पद से हटा दिया गया है। शासन ने उनकी जगह रंगमंच की कलाकार डॉ. सीमा मोदी को नया समन्वयक नियुक्त किया है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के पूर्व कोऑर्डिनेटर आलोक श्रीवास्तव पर वित्तीय अनियमितता और अपने परिवार के लोगों को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप था। इसे लेकर काफी समय से उर्दू अकादमी में विवाद चल रहा था। उर्दू अकादमी के सचिव शौकत अली ने बताया कि पूर्व कोआर्डिनेटर पर लगे आरोपों के विषय में साक्ष्य के साथ शासन को अवगत कराया दिया गया था। सभी आरोप सही पाए जाने के बाद शासन ने उन्हें पद से हटा दिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रंगमंच की कलाकार डॉ. सीमा मोदी को नया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। डॉ. सीमा मोदी पिछले 15 वर्षों से रंगमंच पर सक्रिय हैं। सचिव ने बताया कि सोमवार को डाॅ. सीमा ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। डॉ. सीमा मोदी ने कहा है कि वह अपने अनुभव से उर्दू मीडिया सेंटर के उद्देश्यों को हासिल करने की दिशा में हर मुमकिन कोशिश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed