{"_id":"56f38c054f1c1bd406f14d24","slug":"alok-ranjan-gets-three-months-extension","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के मुख्य सचिव आलोक रंजन का कार्यकाल तीन माह बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के मुख्य सचिव आलोक रंजन का कार्यकाल तीन माह बढ़ा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 24 Mar 2016 08:40 PM IST
विज्ञापन
आलोक रंजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आलोक रंजन को तीन माह का सेवा विस्तार दे दिया है। उनका कार्यकाल 31 मार्च को खत्म हो रहा था। राज्य सरकार ने पिछले दिनों केंद्र सरकार को पत्र भेजकर आलोक रंजन को सेवा विस्तार देने की सिफारिश की थी।
विज्ञापन
आलोक रंजन सेवा विस्तार पाने वाले यूपी के दूसरे मुख्य सचिव हैं। इससे पहले 2007 में तत्कालीन मुख्य सचिव शंभूनाथ को तीन महीने का सेवा विस्तार मिला था।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के बाद 31 मई 2014 को जावेद उस्मानी को हटाकर 1978 बैच के आईएएस आलोक रंजन को मुख्य सचिव बनाया।
मुख्य सचिव की कुर्सी संभालने के बाद जिस तेजी के साथ सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को आलोक रंजन ने आगे बढ़ाया, उसे देखते हुए सरकार ने उन्हें सेवा विस्तार देने के लिए केंद्र सरकार से पुरजोर सिफारिश की थी।
विज्ञापन
राज्य सरकार की ओर से भारत सरकार को भेजे गए प्रस्ताव में प्रदेश में चल रही बड़ी परियोजनाओं का हवाला देते हुए कहा गया था कि इन्हें उनकी देखरेख में पूरा कराया जाना है, इसलिए उन्हें सेवा विस्तार दे दिया जाए।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की उच्च स्तरीय कमेटी ने सिफारिशों को स्वीकार करते हुए तीन माह का सेवा विस्तार दे दिया। गौरतलब है कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह जब प्रदेश के मुख्यमंत्री थे, तब आलोक रंजन उनके सचिव थे।