{"_id":"1e9d12b8b26e5e27d95999914a0ca1ce","slug":"allowances-for-madarsa-teachers-have-been-increased-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा शिक्षकों का मानदेय बढ़ा, शासनादेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा शिक्षकों का मानदेय बढ़ा, शासनादेश जारी
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 07 Jan 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने मदरसा शिक्षकों का मानदेय बढ़ाकर इन्हें नए साल का तोहफा दिया है। इनके मानदेय में एक हजार से तीन हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
मंगलवार को इस बारे में औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए। अतिरिक्त मानदेय प्रदेश सरकार अपने बजट से देगी।
केंद्र सरकार की मदरसा आधुनिकीकरण योजना में प्रदेश के कई मदरसों को अनुदान मिलता है। इसके तहत शिक्षकों की तीन तरह की श्रेणियां हैं।
मदरसों में आधुनिक विषय पढ़ाने के लिए इन्हें केंद्र सरकार की ओर से मानदेय दिया जाता है। इसमें प्रदेश सरकार ने अपना अंश जोड़ दिया है।
सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के करीब 17 हजार मदरसा शिक्षकों को लाभ मिलेगा। अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग ने मंगलवार को इसका शासनादेश जारी कर दिया।
किस शिक्षक का कितना बढ़ा मानदेय
शिक्षकों की श्रेणी--पहले--अब
पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षक--12000--15000
ग्रेजुएट शिक्षक--6000--8000
इंटरमीडिएट शिक्षक--3000--4000