फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Allocation of Black Fungus medicines for Lucknow, Varanasi, Meerut and Agra divisions

लखनऊ, वाराणसी, मेरठ और आगरा मंडल के लिए ब्लैक फंगस की दवा का आवंटन

Thu, 20 May 2021 12:47 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 20 May 2021 12:47 AM IST
सार

प्रदेश में ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा एम्फोटेरीसीन-बी मरीजों को प्रदेश सरकार उपलब्ध कराएगी।

विज्ञापन
Allocation of Black Fungus medicines for Lucknow, Varanasi, Meerut and Agra divisions
black fungus - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा एम्फोटेरीसीन-बी मरीजों को प्रदेश सरकार उपलब्ध कराएगी। सरकारी अस्पतालों को महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य व मेडिकल कॉलेजों को महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा के माध्यम से दवा दी जाएगी। जबकि खुले बाजार में इसके न मिलने पर तीमारदारों को रेडक्रॉस के माध्यम से दवा उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद चिकित्सा स्वास्थ्य ने बताया कि दवा की सीमित उपलब्धता के कारण इसे लखनऊ, वाराणसी, मेरठ व आगरा मंडल में ही उपलब्ध कराया गया है। निजी अस्पताल में भर्ती मरीज मंडलायुक्त, अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य को आवेदन करके यह दवा ले सकते हैं। मरीज की जरूरत का आकलन मंडलायुक्त, अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य, स्थानीय राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से नामित विशेषज्ञों की समिति करेगी।
विज्ञापन


निजी अस्पताल के पर्चे पर तीन दिन की दवा की डोज एक बार में उपलब्ध कराई जाएगी। स्थानीय रेडक्रॉस यह दवा छह हजार रुपये प्रति लाइपोसोमल इंजेक्शन वायल व 1500 रुपये प्रति इमल्शन वायल की दर से उपलब्ध कराएगी। इसमें से 10 फीसदी राशि रेडक्रॉस रोकते हुए बाकी रकम उप्र मेडिकल सप्लाइज कॉर्पोरेशन के खाते में जमा कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed