{"_id":"64d9c68c07dcdbe9800a3b15","slug":"alliance-with-bjp-is-always-beneficial-for-rashtriya-lok-dal-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: यूपी के मंत्री बोले, रालोद के लिए फायदेमंद रहा है भाजपा से गठबंधन, नेतृत्व लेगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: यूपी के मंत्री बोले, रालोद के लिए फायदेमंद रहा है भाजपा से गठबंधन, नेतृत्व लेगा फैसला
Mon, 14 Aug 2023 01:16 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 14 Aug 2023 01:16 PM IST
सार
यूपी के मंत्री का दावा है कि रालोद के मतदाता भाजपा की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। भाजपा से गठबंधन रालोद के लिए हमेशा ही फायदेमंद रहा है।
विज्ञापन
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा है कि 2009 में राष्ट्रीय लोक दल और भाजपा गठबंधन रालोद के लिए फायदेमंद रहा था। उस दौरान रालोद ने पांच लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन, उसके बाद लोकसभा चुनाव में रालोद को कभी जीत नहीं मिली। अग्रवाल ने दावा किया कि रालोद के मतदाता आज भाजपा की ओर आकर्षित हुए हैं।
विज्ञापन
एक न्यूज एजेंसी से बातचीत में अग्रवाल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में रालोद और भाजपा के गठबंधन का निर्णय भाजपा का शीर्ष नेतृत्व और रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी करेंगे। उन्होंने कहा कि रालोद के मतदाताओं को भाजपा ने सम्मान और प्रतिनिधित्व दिया है। पश्चिमी यूपी, खासतौर पर मुजफ्फरनगर में लोग राजनीतिक रूप से जागरूक हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या में गूंजा हर हर बम बम: शिव की उपासना में लीन नजर आई राम की नगरी, आस्था का उमड़ा सैलाब
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - महंगे टमाटर: नेपाल से मंगाए गए 358 कुंतल टमाटर, यूपी के इन शहरों में भेजे गए, आज इन जगहों पर होगी बिक्री
उन्होंने कहा कि जहां तक बहुजन समाज पार्टी का सवाल है, वह लगातार कमजोर हुई है। बसपा के परंपरागत मतदाता भाजपा की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भले ही भाजपा उनकी पहली पसंद नहीं हो, लेकिन दूसरी पसंद अवश्य है।