फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Allegations on corruption on Ram temple trust in land purchase in Ayodhya.

राम मंदिर ट्रस्ट पर भ्रष्टाचार के आरोप: हनुमानगढ़ी के पुजारी बोले- आरोप झूठा होने पर करेंगे 50 करोड़ का दावा

Mon, 14 Jun 2021 11:20 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 14 Jun 2021 11:20 AM IST
सार

सपा के पूर्व मंत्री द्वारा राम मंदिर ट्रस्ट पर लगाए गए आरोपों पर संतों ने नाराजगी दिखाई है और कहा कि अगर आरोप झूठे साबित होते हैं तो उन पर 50 करोड़ की मानहानि का दावा किया जाएगा।

विज्ञापन
Allegations on corruption on Ram temple trust in land purchase in Ayodhya.
राममंदिर परिसर में चल रहा लेयर निर्माण का कार्य (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय द्वारा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर जमीन लेने के नाम पर घोटाला करने के आरोप पर हनुमानगढ़ी के पुजारी राजूदास ने कहा कि यदि पूर्व मंत्री द्वारा ट्रस्ट पर लगाए गए गंभीर आरोप झूठे साबित होते हैं तो उन पर 50 करोड़ की मानहानि का दावा किया जाएगा।

विज्ञापन


श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि जो ट्रस्ट पर आरोप लगा है वह संभव नहीं है। इसकी जांच होनी चाहिए, यदि जांच में दोषी पाए जाते हैं तो कार्रवाई भी हो लेकिन यदि मामला झूठा निकलता है तो आरोप लगाने वालों पर भी कार्रवाई हो।
विज्ञापन


ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि हम पर आरोप लगते ही रहते हैं, 100 साल से आरोप देख रहे हैं। हम पर महात्मा गांधी की हत्या के आरोप लगे हैं। आरोप से चिंता नहीं करते, हम अपना काम कर रहे हैं। पूरे मामले का अध्ययन करने के बाद अपना पक्ष रखेंगे। इस मामले में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कुछ भी बोलने से इंकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा दस मिनट पहले खरीदी गई दो करोड़ की जमीन का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट 18.5 करोड़ में करा लिया गया। एक ही दिन हुए बैनामे व एग्रीमेंट में ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय गवाह रहे। यह आरोप रविवार को पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में लगाते हुए प्रधानमंत्री से मामले की सीबीआई जांच कराने व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने कहा कि अयोध्या के बाग बिजेस्वर में स्थित 12080 वर्ग मीटर एक भूमि का बैनामा 18 मार्च, 2021 की शाम 07:05 बजे बाबा हरिदास ने व्यापारी सुल्तान अंसारी व रवि मोहन तिवारी को दो करोड़ रुपये में किया था। इसमें गवाह के रूप में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय मौजूद रहे। कहा कि इसी दिन 07:15 मिनट के करीब इसी भूमि का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट सुल्तान अंसारी व रवि मोहन तिवारी से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 18.5 करोड़ रुपये में कराया लिया।

खास बात रही कि एग्रीमेंट में भी ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय गवाह के रूप में मौजूद रहे। ट्रस्ट ने 17 करोड़ रुपये सुल्तान अंसारी व रवि मोहन तिवारी के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर किए हैं।

आखिर क्यों दो करोड़ में बैनामा कराई गई जमीन को 10 मिनट बाद ही 18.5 करोड़ में खरीदना पड़ा

पूर्व मंत्री ने सवाल किया कि जब पहले से इस जमीन का रेट ट्रस्टी व महापौर को मालूम था तो ऐसी कौन सी परिस्थिति आ गई, कि दो करोड़ में बैनामा कराई गई जमीन को 10 मिनट बाद ही 18.5 करोड़ में खरीदना पड़ा।

कहा कि देशवासियों ने भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए अपने खून-पसीने की कमाई में से चंदा दिया। उसका ट्रस्ट द्वारा बंदरबांट किया गया। रामभक्तों को ठगने का काम किया जा रहा है। ट्रस्ट के भ्रष्टाचार का इससे बड़ा प्रमाण नहीं हो सकता है। कहा कि बैनामे व एग्रीमेंट में ट्रस्टी और महापौर ही गवाह हैं, इससे जाहिर है कि सारा खेल महापौर व ट्रस्टी की जानकारी में हुआ है। पूर्व मंत्री ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि जमीन के नाम पर जो लूट की गई है।

इसकी सीबीआई जांच करके दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही ट्रांसफर किए गए करीब 17 करोड़ रुपये की भी जांच कराई जाय कि यह पैसा किन-किन लोगों के खातों में गया, उसका कहां उपयोग किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed