फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Allegations of negligence in gall bladder operation, vein cut

Lucknow News: पित्त की थैली के ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप, नस कटी

Sun, 25 Oct 2026 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Allegations of negligence in gall bladder operation, vein cut
लखनऊ। एरा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में पित्त की थैली के ऑपरेशन के दौरान लापरवाही का गंभीर आरोप लगा है। संभल निवासी महिला जरीन के परिजनों का दावा है कि पहली सर्जरी के दौरान उनकी महत्वपूर्ण नस कट गई। इसके बाद पित्त का रिसाव शुरू हो गया और तीन दिन के भीतर दोबारा ऑपरेशन करना पड़ा। इसके बावजूद महिला की हालत बिगड़ गई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। परिजनों ने मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से की है।
विज्ञापन

जरीन के पति मोहम्मद जिशान के मुताबिक, पित्त की थैली में पथरी होने पर उन्होंने बीते माह एरा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर को दिखाया था। जांच के बाद जरीन को भर्ती कर लिया गया। अस्पताल प्रबंधन ने इलाज पर 40 से 60 हजार रुपये खर्च बताया था। ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने सर्जरी सफल होने की जानकारी दी लेकिन बाद में जरीन को पित्त का रिसाव होने लगा। इसके बाद तीन दिन के भीतर दोबारा सर्जरी की गई। परिजनों का आरोप है कि इससे उनकी हालत सुधरने के बजाय और बिगड़ गई।
विज्ञापन

परिजन जरीन को लेकर केजीएमयू पहुंचे। वहां जांच में पता चला कि पहली सर्जरी के दौरान ही महत्वपूर्ण रक्त वाहिनी कट गई थी। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर की जरूरत पड़ी। केजीएमयू में वेंटिलेटर उपलब्ध नहीं होने पर परिजन उन्हें दूसरे निजी अस्पताल ले गए। वहां इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। जिशान का कहना है कि कटी हुई रक्त वाहिनी की सर्जरी अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीमारदारों के आरोप बेबुनियाद हैं। ऑपरेशन में किसी तरह की लापरवाही नहीं हुई थी। नस कटने की बात गलत है। परिजन बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल खुद लेकर गए थे। -डॉ. उस्मान मूसा, एरा मेडिकल कॉलेज

शिकायत मिली है और मामले की जांच कराई जाएगी। आरोप सही पाए जाने पर संबंधित डॉक्टर की प्रैक्टिस पर रोक लगाने के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) को पत्र भेजा जाएगा। -डॉ. एनबी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed