{"_id":"69e93c6c1fb024a5d40c4e3f","slug":"allegations-of-fraud-in-the-name-of-providing-land-lucknow-news-c-13-lko1096-1702886-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप
Thu, 23 Apr 2026 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। जमीन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। विभूतिखंड थाने में स्थानीय निवासी पूनम सिंह ने एटी ग्रीन होम्स लिमिटेड के निदेशक अरविंद पांडेय पर प्राथमिकी दर्ज कराई। इंस्पेक्टर अमर सिंह के मुताबिक, मामले की छानबीन जारी है।
प्राथमिकी के अनुसार, अरविंद पांडेय ने मरीपुर, देवा रोड, बाराबंकी में प्लॉट बना रखे थे। पूनम सिंह ने चार लाख रुपये में 3200 वर्गफीट का प्लॉट बुक कराया था। उन्होंने 25 प्रतिशत बुकिंग राशि व अगस्त 2015 तक पांच हजार रुपये प्रतिमाह पोस्ट डेटेड चेक से जमा किए। आरोप है कि निदेशक ने नवंबर 2011 में बिना बताए जमीन बेच दी। आरोपी अगस्त 2015 तक पांच हजार रुपये का पोस्ट डेटेड चेक खाते में जमा कराता रहा। निदेशक 2014 तक समझौते की जमीन बेचता रहा। रकम वापस मांगने पर आनाकानी की। इसकी शिकायत करने पर 15 साल बाद आरोपी ने दो लाख 40 हजार रुपये लौटाए, शेष रकम नहीं दी। पीड़िता ने पुलिस से ब्याज सहित ठगी की रकम वापस दिलाने की मांग की है।