फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   allegation of corruption on minister anupama jaiswal

भाजपा सांसद ने राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल पर लगाए ये गंभीर आरोप, सीएम को भी लिखा पत्र

Wed, 09 May 2018 03:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 09 May 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
allegation of corruption on minister anupama jaiswal
अनुपमा जायसवाल और हरिनारायन राजभर - फोटो : amar ujala
घोसी से भाजपा सांसद हरिनारायन राजभर ने प्रदेश की बेसिक शिक्षा, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री अनुपमा जायसवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। राजभर ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर मंत्री पर जूते मोजे के टेंडर में करीबियों को फायदा पहुंचाने और मऊ जिले में दस माह से पुष्टाहार नहीं बांटने की शिकायत की है।
विज्ञापन


सांसद ने सीएम को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि जूते मोजे के टेंडर में विभागीय मंत्री भारी अनियमितता कर रही हैं। मंत्री अपने करीबियों को टेंडर में अनुचित लाभा दिला रही हैं। मऊ जिले में दस माह से बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने पौष्टिक आहार का भी वितरण नहीं कराया है।
विज्ञापन


राजभर ने कहा है कि सरकार ये योजनाएं गरीब व आम जनता को लाभ पहुंचाने के लिए संचालित करती है। लेकिन योजना का लाभ नहीं मिलने से सरकार की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से त्वरित जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड़बड़ी पर की शिकायत : राजभर

allegation of corruption on minister anupama jaiswal
सीएम को भेजा गया पत्र। - फोटो : amar ujala
मैंने पुष्टाहार वितरण और जूते मोजे के टेंडर में गड़बड़ी को लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत की है। मेरी शिकायत मऊ जिले से संबंधित है।
- हरिनारायन राजभर, सांसद घोसी

मंत्री से नहीं हो सकी बात
बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल से मोबाइल पर संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया, उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए मोबाइल पर संदेश भी भेजा गया लेकिन उसका भी जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed