{"_id":"6a42d79b221fff9bd20e74c2","slug":"allegation-of-131-crore-embezzlement-case-registered-against-33-people-lucknow-news-c-13-lko1070-1805681-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 1.31 करोड़ रुपये के गबन का आरोप, 33 पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 1.31 करोड़ रुपये के गबन का आरोप, 33 पर रिपोर्ट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित बिहानी कंस्ट्रक्शन के प्रशासनिक अधिकारी अनमोल कुमार ने मेरठ निवासी अकाउंटेंट रॉबिन सिंह पर 1.31 करोड़ रुपये का गबन करने का आरोप लगाया है। उसने यह रकम 32 लोगों के खातों में ट्रांसफर की। अनमोल की तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने 33 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि रॉबिन काफी समय से कंपनी में था। वह कंपनी के रेरा में रजिस्टर्ड बैंक खाते से ट्रांजेक्शन और लेखा-जोखा का काम देखता था। उनकी कंपनी को प्रदेश सरकार की न्यू टाउनशिप नीति के तहत लाइसेंस मिला था। आवास विकास की ओर से बनाए गए मानचित्र के मुताबिक कंपनी योजना का विकास कार्य करा रही थी, इसीलिए रेरा में रजिस्टर्ड अकाउंट खुलवाया था। आवंटियों की ओर से जमा कराई रकम रेरा के खाते में ट्रांसफर की जाती थी और सौदा रद्द होने पर उसी से लौटाई जाती थी। यह काम रॉबिन करता था।
आरोप है कि अगस्त 2025 में कंपनी के निदेशक का भरोसा जीतकर रॉबिन ने ब्लैंक चेक ले लिए। फिर फर्जी आवंटियों के नाम पर जाली दस्तावेज तैयार कर कंपनी को जमीन का सौदा रद्द होने की बात दर्शाई। आरोपी ने जून 2026 तक कई बार में कंपनी के 1.31 करोड़ रुपये का गबन करके रकम घरवालों, रिश्तेदारों और दोस्तों के खातों में ट्रांसफर कर दी। कंपनी को जब गबन की जानकारी हुई तो रॉबिन भाग निकला।