फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Allegation: Former Chief Minister Akhilesh said, BJP government is not helping the flood victims

आरोप : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश बोले, बाढ़ पीड़ितों की मदद नहीं कर रही है भाजपा सरकार

Tue, 10 Aug 2021 08:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 10 Aug 2021 08:14 PM IST
सार

उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि बाढ़ ग्रस्त इलाके में लोगों की हर संभव मदद करें। बाढ़ से घिरे लोगों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालें। लोगों के खानपान और पशुओं के चारे का भी इंतजाम करें।

विज्ञापन
Allegation: Former Chief Minister Akhilesh said, BJP government is not helping the flood victims
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के कई हिस्से बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। बुंदेलखंड और पूर्वांचल की स्थिति ज्यादा गंभीर है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ग्रामीणों की मदद नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री सिर्फ हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं। जमीन पर कोई राहत नहीं पहुंच रही है। इससे लोग परेशान हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि बाढ़ ग्रस्त इलाके में लोगों की हर संभव मदद करें। बाढ़ से घिरे लोगों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालें। लोगों के खानपान और पशुओं के चारे का भी इंतजाम करें।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से इटावा, जालौन, औरैया, प्रयागराज, कौशांबी, हमीरपुर, वाराणसी, लखीमपुर खीरी सहित तमाम जिले प्रभावित हैं। भाजपा सरकार ने बीते चार वर्षों में बाढ़ से निपटने की दिशा में कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई। बारिश के पहले बंधों की मरम्मत और आपदा राहत के नाम पर बंदरबांट हुआ, जिसका नतीजा है कि बाढ़ ने ग्रामीणों की कमर तोड़ दी है। उत्तर प्रदेश सरकार राहत के नाम पर सिर्फ  कागजी कार्रवाई कर रही है। विभिन्न स्थानों पर राहत शिविर में दुर्व्यवस्था की शिकायत मिल रही है।
विज्ञापन


श्रद्धांजलि दी
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अभिनेता अनुपम श्याम ओझा (63) के निधन पर शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसी तरह प्रयागराज में सपा नेता मुशीर अहमद के पिता कबीर अहमद के निधन पर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed