फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   allahabad state university named after rajju bhaiya

इलाहाबाद राज्य विवि अब रज्जू भैया के नाम पर

Fri, 08 Mar 2019 04:08 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Mar 2019 04:08 AM IST
विज्ञापन
allahabad state university named after rajju bhaiya
इलाहाबाद स्टेट यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद राज्य विवि को अब प्रो. राजेंद्र सिंह ‘रज्जू भैया’ केनाम से जाना जाएगा। साथ ही सहारनपुर और आजमगढ़ में भी राज्य विवि स्थापित होंगे। राज्यपाल राम नाईक ने बृहस्पतिवार को उप्र राज्य विवि संशोधन अध्यादेश-2019 को लागू कर दिया। 
विज्ञापन


राज्य विधानमंडल सत्र में न होने के कारण और जरूरत को देखते हुए मंत्रिपरिषद के प्रस्ताव को उन्होंने अपनी स्वीकृति दी है। ये पत्रावलि बृहस्पतिवार को ही राज्य सरकार से राजभवन को मिली थी।
विज्ञापन


राजभवन के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय संशोधन अध्यादेश 2019 केमाध्यम से डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद का नाम परिवर्तित करके डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या करने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सहारनपुर जिले में सहारनपुर राज्य विश्वविद्याल व आजमगढ़ में आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा। इसके कार्यक्षेत्र के अंतर्गत मुजफ्फर नगर, सहारनपुर और शामली आएंगे। आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय के अंतर्गत आजमगढ़ और मऊ होंगे। 


दोनों नवस्थापित विश्वविद्यालयों में प्रथम परिनियमावली न बनने तक सहारनपुर राज्य विश्वविद्यालय में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की परिनियमावली और आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय  जौनपुर की परिनियमावली के उपबंध लागू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed