फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all ventilator are not working in government hospital

Lucknow News: हज हाउस, डीआरडीओ से मिले वेंटिलेटर खा रहे धूल

Sun, 12 Mar 2023 01:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
all ventilator are not working in government hospital
लखनऊ। कोविड अस्पताल बनाए गए डीआरडीओ और हज हाउस से राजधानी के सरकारी अस्पतालों में 26 वेंटिलेटर भेजे गए। हालांकि, दो अस्पतालों ने स्टाफ की कमी के चलते इनमें से आठ वेंटिलेटर लौटा दिए। दस वेंटिलेटर मैनपावर की कमी से धूल फांक रहे हैं। लोकबंधु व बलरामपुर अस्पताल में ही मिले वेंटिलेटर चल रहे हैं। उधर, सिविल अस्पताल ने तो अलॉट किए गए वेंटिलेटर लिए ही नहीं। इसका भी कारण मैनपावर न होना बताया जा रहा है।कोरोना की दूसरी लहर में हज हाउस व डीआरडीओ को कोविड हॉस्पिटल में तब्दील किया गया था। डीआरडीओ में 150 और हज हाउस में 25 वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई। संक्रमण की रफ्तार थमने पर स्वास्थ्य महानिदेशालय के फैसले पर सभी वेंटिलेटर प्रदेशभर के अस्पतालों में भिजवा दिए गए। इनमें से 26 वेंटिलेटर डेढ़ माह पहले भाऊराव देवरस संयुक्त चिकित्सालय, रामसागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय, लोकबंधु, रानी लक्ष्मी बाई संयुक्त चिकित्सालय, झलकारी बाई, डफरिन और बलरामपुर अस्पताल भेजे गए। हालांकि, लोकबंधु व बलरामपुर अस्पताल को छोड़ कहीं भी वेंटिलेटर चल नहीं पा रहे हैं। इसका कारण डॉक्टर व यूनिट चलाने वाले स्टाफ की कमी है।
विज्ञापन


सिविल ने तो लिए ही नहीं वेंटिलेटर
हज हाउस व डीआरडीओ से डफरिन और झलकारी बाई अस्पताल को चार-चार वेंटिलेटर मिले थे। हालांकि, कुशल विशेषज्ञ न होने से सीएमओ ऑफिस को ये लौटा दिए गए। उधर, मैनपावर न होने से सिविल अस्पताल ने अलॉट किए गए वेंटिलेटर लिए तक नहीं। रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल की सीएमएस डॉ. संगीता टंडन का कहना है कि डॉक्टर व स्टाफ न होने से मिले दो वेंटिलेटर नहीं चल पा रहे हैं। रामसागर मिश्रा अस्पताल के सीएमएस डॉ. सुमित का कहना है कि सभी वेंटिलेटर इंस्ट्राॅल कर लिए गए हैं, पर डॉक्टर और स्टाफ के संकट से मरीज नहीं भर्ती किए जा रहे। सीएमओ डॉ. मनोज का कहना है कि किस वजह से वेंटिलेटर नहीं चल रहे हैं, इसकी जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन


अस्पताल मिले वेंटिलेटर चल रहे
बीआरडी महानगर 4 0
रामसागर संयुक्त अस्पताल 4 0
रानीलक्ष्मीबाई अस्पताल 2 0
बलरामपुर 4 4
लोकबंधु 4 4
(डफरिन और झलकारी बाई अस्पताल ने मिले चार-चार वेंटिलेटर वापस कर दिए।)


पुराने वेंटिलेटर भी बंद पड़े
बलरामपुर अस्पताल में करीब 55 वेंटिलेटर हैं। हालांकि, इनमें से 15 पर ही मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। बाकी स्टाफ न होने से बंद पड़े हैं। लोकबंधु अस्पताल में 40 से से छह वेंटिलेटर पर ही मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। अस्पताल प्रभारियों का कहना है कि मैनपावर व विशेषज्ञ मिलने पर ही यूनिट का पूरी क्षमता से संचालन हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed