फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   All three bars closed in summit building and 10 workers arrested

समिट बिल्डिंग में सील हुए सभी बार, 10 कर्मचारी सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में गिरफ्तार

Tue, 02 Feb 2021 01:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
All three bars closed in summit building and 10 workers arrested
समिट बिल्डिंग के माई बार हेडक्वार्टर में रविवार रात को जमकर उत्पात हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

घटना के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि तीन मुकदमे दर्ज कर लिए गए। वहीं, पुलिस कमिश्नर ने सोमवार को बिल्डिंग में स्थित तीनों बार सील करवा दिए। अब सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए बिना बार नहीं खुलेगा।
वहीं, सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले 10 कर्मचारियों को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बिल्डिंग में सहायता केंद्र भी बना दिया है।
विज्ञापन

एसीपी विभूति खंड स्वतंत्र सिंह के मुताबिक रविवार रात को बार में युवक-युवतियों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इसकी जानकारी पर रात को ही बार को बंद करवा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सोमवार सुबह पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के निर्देश पर टीम समिट बिल्डिंग गई थी। टीम ने यहां चल रहे तीनों बार सील कर दिए।
तीन मुकदमे किए गए दर्ज
एसीपी विभूतिखंड के मुताबिक मामले में तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इसमें दो केस पुलिस ने और एक मुकदमा माय बार हेडक्वार्टर के प्रबंधक राजेंद्र मौर्या ने दर्ज कराया है। उनकी तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप लगाया कि 31 जनवरी की रात करीब 11.15 बजे कॉमन हॉल में कुछ युवक-युवतियाें ने आपस में मारपीट की। इसमें विकासनगर के हमजा, रोहित सिंह, आकांक्षा पांडेय, रश्मी व डाली शामिल थे। बार कर्मचारियों ने मामला शांत कराने की कोशिश की तो उनसे भी उलझ गए। वहीं, प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह की टीम ने मारपीट के दौरान तमाशबीन बने सुरक्षाकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें रवि गुप्ता, शरीफ अहमद, संजय कुमार, आदर्श अवस्थी, रविशंकर तिवारी, रमेश वर्मा, परवेज, रवि सोनी, देवेंद्र कुमार और महेंद्र सिंह शामिल हैं।
बार लाइसेंस निरस्त करने का नोटिस जारी
जिला आबकारी विभाग ने माई बार हेडक्वार्टर का लाइसेंस निरस्त करने का नोटिस जारी किया है। जिला आबकारी अधिकारी सुशील मिश्रा ने बताया कि निरीक्षक ने सोमवार को जांच के बाद देर शाम रिपोर्ट सौंपी। इसके आधार पर मानकों के अनुपालन में शिथिलता बरतने पर बार का लाइसेंस निरस्त करने का नोटिस चस्पा करा दिया गया है।

बिल्डिंग में खुलेगी पुलिस चौकी
स्वतंत्र सिंह के मुताबिक समिट बिल्डिंग के जिन फ्लोर पर बार है, उन्हें सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त होने तक सील कर दिया गया है। बार के मालिकों और समिट के प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बाद ही पुलिस कमिश्नर की ओर से बार को खोलने की अनुमति दी जाएगी। बताया कि जल्द से जल्द समिट बिल्डिंग में पुलिस चौकी खोली जाएगी। वहीं, अराजकता फैलाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को ही पुलिस सहायता केंद्र बना दिया गया। उन्होंने क्षेत्र में पड़ने वाले होटल, रेस्टोरेंट, बार के संचालकों को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की सख्त हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed