फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all stations are unique of lucknow metro

लखनऊ मेट्रो: स्टेशनों की होगी अपनी 'नवाबी' पहचान

Sat, 31 May 2014 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 31 May 2014 10:55 AM IST
विज्ञापन
all stations are unique of lucknow metro

राजधानी की मेट्रो परियोजना के लोगो में रूमी गेट के अक्स के बाद अब इसके चुनिंदा स्टेशनों की भी अपनी अलहदा पहचान होगी।

विज्ञापन


दरअसल लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एलएमआरसी) अमौसी से मुंशीपुलिया के बीच इस रूट पर पांच स्टेशनों को आइकॉनिक (सिग्नेचर) बिल्डिंग के तौर पर तैयार करेगा।

इन स्टेशनों के वास्तु की नकल भविष्य में नहीं की जा सकेगी। ये बिल्कुल चक गजरिया में बनाई जा रही सिग्नेचर बिल्डिंग की तर्ज पर होंगे। इनमें लखनवी धरोहरों को भी डिजाइन में शामिल किया जा सकता है।

इसमें रूमी गेट, इमामबाड़ा, घंटाघर जैसी इमारतों को भी लिया जा सकता है। साथ ही आधुनिकता का पुट भी इन स्टेशनों में होगा। फिलहाल ये पांच स्टेशन कौन से होंगे, ये तय नहीं किया गया है।

विज्ञापन

खूबसूरती के साथ लाभ पर भी जोर

all stations are unique of lucknow metro

एलएमआरसी की भूमि के अधिक से अधिक लाभकारी उपयोग और स्टेशनों को लखनऊ हेरिटेज के तहत डिजाइन कराने में ये बिजनेस कंसलटेंट काम आएंगे।

केंद्र सरकार की ओर से मेट्रो को लाभकारी बनाने का निर्देश दिया गया था। इसके बाद में यह युक्ति विश्व बैंक के अधिकारियों और डीएमआरसी की सलाह के बाद आजमाई जा रही है।

इस काम के लिए  डबल बिड सिस्टम (तकनीकी और वित्तीय) के तहत कंपनी का चयन किया जाएगा।

यह कंसलटेंट करोड़ों रुपये की इस परियोजना में किस तरह से उपलब्ध भूमि का कामर्शियल इस्तेमाल किया जाए, इसमें मदद करेगी।

लाभ के हर बिन्दु का रखा जाएगा ख्याल

all stations are unique of lucknow metro

स्टेशनों का व्यवसायिक इस्तेमाल कर के ही मेट्रो परियोजना लाभ कमाती है। ऐसे में यह लाभ किन स्रोतों से आए, इसका विचार शुरुआत में हो जाना बहुत जरूरी है।

स्टेशन बनेंगे तो उसमें कहां दुकान होनी चाहिए। कहां एटीएम। कहां पर रेस्टोरेंट और किस मेट्रो स्टेशन को ऊंचा कर के उसको कामर्शियल कांप्लेक्स के तौर पर भी विकसित किया जा सकता है।

ये सारे बिंदु बिजनेस कंसलटेंट ही तय करेगा। इसके अतिरिक्त बाकी भूमि जो एलएमआरसी के अंडर में होगी, उसके अधिकतम लाभ के उपयोग में भी इसी कंसलटेंट की सलाहें काम आएंगी।

अगले तीस साल तक मेट्रो की प्रापर्टी का अधिकतम व्यावसायिक इस्तेमाल की सलाह भी ये एजेंसी देगी।

विज्ञापन

इन कंपनियों में से एक का होगा चयन

all stations are unique of lucknow metro

- अर्न एंड यंग इंडिया लिमिटेड (लंदन)
- नाइट फ्रैंक इंडिया लिमिटेड
- फीडबैक इंडिया वेंचर्स लिमिटेड
- सीबीआरई (अमेरिका)
- जेएलएल (सिंगापुर)
- दारा शाह कंपनी(मुंबई)
- अर्बन मास ट्रांजिंट कंट्री(दिल्ली)
- एईकॉम लिमिटेड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed