फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   All seats of TripleIT Lucknow are full in the first round

Lucknow News: ट्रिपलआईटी लखनऊ की सभी सीटें पहले राउंड में फुल

Fri, 20 Jun 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 20 Jun 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
All seats of TripleIT Lucknow are full in the first round
ट्रिपलआईटी लखनऊ की सभी सीटें पहले राउंड में फुल
लखनऊ। देशभर के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में दाखिले के लिए चल रही जॉइंट सीट अलॉटमेंट अथॉरिटी (जोसा) की पहली काउंसलिंग में ट्रिपलआईटी लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन किया है। बीटेक की चारों शाखाओं (सीएसई, आईटी, सीएसएआई, सीएसबी) की सभी 240 सीटें पहले चरण में ही भर गईं। सबसे आखिरी दाखिला 10165 रैंक तक हुआ, जिससे यह साफ है कि यह संस्थान टॉप रैंकर्स की पहली पसंद बना हुआ है।
विज्ञापन


छात्रों में बढ़ती लोकप्रियता के कारण ट्रिपलआईटी लखनऊ ने अन्य संस्थानों को पीछे छोड़ दिया। ट्रिपलआईटी पुणे कटऑफ रैंक के हिसाब से दूसरे नंबर पर रहा, जहां अंतिम दाखिला 23113 रैंक पर हुआ। ट्रिपलआईटी लखनऊ में बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई), बीटेक इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (आईटी), बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (सीएसएआई) और बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड बिजनेस (सीएसबी) की पढ़ाई होती है। इन सभी ब्रांचों में 60-60 सीटें हैं।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक डॉ. अरुण मोहन शेरी ने बताया कि लखनऊ स्थित यह ट्रिपलआईटी उद्योगोन्मुखी और रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों के कारण छात्रों को आकर्षित करता है। बीटेक में प्रवेश के लिए इस वर्ष जेईई मेन में लगभग 15.4 लाख छात्रों ने पंजीकरण किया था, जिनमें 14.75 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जोसा के दूसरे चरण की काउंसिलिंग 21 जून से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed