{"_id":"682c3922e5c04efda7068899","slug":"all-municipal-corporations-will-have-same-system-for-sterilization-of-dogs-model-mou-format-has-been-prepared-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सभी नगर निगमों में कुत्तों की नसबंदी के लिए होगी एक जैसी व्यवस्था, तैयार किया गया मॉडल एमओयू का प्रारूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सभी नगर निगमों में कुत्तों की नसबंदी के लिए होगी एक जैसी व्यवस्था, तैयार किया गया मॉडल एमओयू का प्रारूप
Tue, 20 May 2025 01:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 20 May 2025 01:41 PM IST
सार
यूपी में सभी नगर निगमों में कुत्तों की नसबंदी के लिए एक जैसी व्यवस्था होगी। एनजीओ से समझौता करने के लिए मॉडल एमओयू का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। इस प्रारूप के अनुसार ही अब नगर निगम एबीसी सेंटरों के संचालन के लिए एनजीओ से समझौता करेंगे।
विज्ञापन
कुत्ता
- फोटो : istock
विस्तार
उत्तर प्रदेश में निराश्रित कुत्तों की संख्या पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सरकार अब सभी नगर निगमों में एक जैसी व्यवस्था लागू करवाने जा रही है। कुत्तों की नसबंदी के लिए संचालित एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) प्रोग्राम के लिए नगर निगमों द्वारा एनजीओ से समझौता करने के लिए अब मॉडल एमओयू तैयार हो गया है।
विज्ञापन
प्रदेश में 17 नगर निगम हैं। इन सभी में निराश्रित कुत्तों की संख्या को वैज्ञानिक विधि से नियंत्रित करने के लिए एबीसी सेंटर बनाए गए हैं। इन सेंटरों का शीघ्र संचालन शुरू होना है। अभी नगर निगम विभिन्न एनजीओ के माध्यम से द्विपक्षीय अनुबंध करके एबीसी सेंटर संचालित करते हैं। इस कारण अलग-अलग निगमों में एबीसी कार्यक्रम की लागत एवं व्यवस्थाएं अलग-अलग रहती है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP News: स्वामी प्रसाद मौर्य ने ऑपरेशन सिंदूर पर उठाया सवाल, बोले- पाकिस्तान में एक भी आतंकी नहीं मारा गया
विज्ञापन
इनमें एकरूपता का अभाव है। इसी को देखते हुए सरकार ने एक मॉडल एमओयू तैयार किया है। इस एमओयू के प्रारूप को सभी नगर निगमों को भेज दिया गया है। अब इसी के अनुसार सभी नगर निगम अपने यहां समझौता करेंगे। इससे सभी नगर निगमों में इस कार्यक्रम में लागत भी एक जैसी रहेगी।