{"_id":"5bd16039bdec22693c103181","slug":"all-leprosy-patients-will-get-pension-every-month","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सभी कुष्ठ रोगियों को हर माह मिलेगी पेंशन, करना होगा ऑनलाइन आवेदन, यहां देखें हेल्पलाइन नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी कुष्ठ रोगियों को हर माह मिलेगी पेंशन, करना होगा ऑनलाइन आवेदन, यहां देखें हेल्पलाइन नंबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:50 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले सभी कुष्ठ रोगियों को अब 2500 रुपये प्रति महीना पेंशन मिलेगी। इस संबंध में शासन ने सभी जिला दिव्यांगजन अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। योजना का लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्तियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
वहीं, विभाग ने रोगियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 18001801995 भी जारी किया है। नए निर्देशों के मुताबिक विकलांगता का प्रतिशत चाहे जो हो सभी को पेंशन देना अनिवार्य किया गया है।
राज्यपाल राम नाईक ने सरकार को कुष्ठ रोगियों की मदद करने का सुझाव दिया था।
इस पर अमल करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी कुष्ठ रोगियों को 2500 रुपये प्रति महीना पेंशन देने को कहा हैं। वर्ष 2018-19 में 7500 कुष्ठ रोगियों को पेंशन देने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 7809 रोगियों को पेंशन दी जा रही है।

यहां देखें, कुष्ठ रोगियों के लिए निर्धारित लक्ष्य
इसके लिए चालू वित्त वर्ष में 22.70 करोड़ रुपये की बजट व्यवस्था की गई है। शासन ने सभी को रोगियों को सुविधा देने के उद्देश्य से वर्तमान में पेंशन ले रहे रोगियों की संख्या को कम से कम दोगुना करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए तहसील स्तर पर कैंप लगाकर कुष्ठ रोगियों को चिह्नित करने की सख्त हिदायत दी गई है।
साल दर साल कुष्ठ रोगियों के लिए निर्धारित लक्ष्य एवं वास्तविक स्थिति
वर्ष लक्ष्य उपलब्धि
2015-16 5000 3692
2016-17 5000 4765
2017-18 6000 6969
2018-19 7500 7809
साल दर साल कुष्ठ रोगियों के लिए निर्धारित लक्ष्य एवं वास्तविक स्थिति
वर्ष लक्ष्य उपलब्धि
2015-16 5000 3692
2016-17 5000 4765
2017-18 6000 6969
2018-19 7500 7809