{"_id":"6887df33bb8827d7180f91f4","slug":"all-labs-of-women-polytechnic-will-be-equipped-with-ai-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1314595-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एआई से लैस होंगी महिला पॉलीटेक्निक की सभी लैब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एआई से लैस होंगी महिला पॉलीटेक्निक की सभी लैब
Tue, 29 Jul 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 29 Jul 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी की एकमात्र राजकीय महिला पॉलीटेक्निक को अत्याधुनिक तकनीक से लैस करने की दिशा में कार्य तेजी से चल रहा है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) की मदद से यहां 12 करोड़ रुपये की लागत से नया भवन तैयार किया जा रहा है। इस भवन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित 10 प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी, जिससे 3000 छात्राओं को उन्नत तकनीकी शिक्षा का लाभ मिल सकेगा।
एआईसीटीई के सर्वे में सामने आया था कि संस्थान में तकनीकी प्रशिक्षण की आधुनिक सुविधाएं नहीं थीं। इसी आधार पर प्रस्तावित भवन में स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर लैब, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था और आधुनिक प्रोजेक्टर जैसी सुविधाएं शामिल की जा रही हैं। प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिंह के अनुसार, सितंबर तक भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य छात्राओं को भविष्य की तकनीक के साथ प्रशिक्षित करना है।
एआई आधारित इन पाठ्यक्रमों की होंगी प्रयोगशालाएं
संस्थान में संचालित इलेक्ट्रॉनिक्स, मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट, आर्किटेक्चर, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल, इंटीरियर डिजाइन, आईटी, फैशन डिजाइन, वेब एप्लिकेशन, वेब डिजाइनिंग और एकाउंटेंसी जैसे पाठ्यक्रमों के लिए लैब पूरी तरह एआई पर आधारित होंगी।इसके अलावा, ‘’डिप्लोमा इन इंटरनेट ऑफ थिंग्स’’ के लिए एक विशेष प्रयोगशाला भी तैयार की जा रही है, जहां सभी विभागों के विद्यार्थी एआई से जुड़ी उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। इस नए पाठ्यक्रम में शिक्षण प्रक्रिया पहले ही आरंभ हो चुकी है।