{"_id":"5ea55a16c2424a4fe210286b","slug":"all-hotels-of-lucknow-will-be-converted-in-quarantine-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग: लखनऊ के सभी होटलों को क्वारंटीन सेंटर में बदला जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग: लखनऊ के सभी होटलों को क्वारंटीन सेंटर में बदला जाएगा
Sun, 26 Apr 2020 03:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 26 Apr 2020 03:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
लखनऊ शहर के सभी होटलों को क्वारंटीन सेंटर में तब्दील करने की तैयारी है। यह जानकारी स्मार्ट सिटी सभागार में शनिवार को जिले के नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव आवास एवं नगर विकास दीपक कुमार के साथ आयोजित बैठक में जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, जिले में कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग पर जोर दिया जा रहा है। 24 लोगों की टीम लगाई गई है। शहर के सभी होटलों को अधिग्रहीत कर डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए क्वारंटीन सेंटर बनाया जा रहा है। हॉट स्पॉट एरिया में सुबह 6 बजे से दूध, सब्जी व फल आदि की डिलीवरी और शाम 4 बजे से 7 बजे तक राशन आदि की डिलीवरी गाड़ियों द्वारा कराई जाती है।
विज्ञापन
मंडियों की मॉनिटरिंग सीसीटीवी कैमरों और पीए सिस्टम से की जा रही है। डीएम ने बताया कि पुराने लखनऊ में गत सात दिनों से संक्रमण का कोई नया केस सामने नहीं आया है। इसके अतिरिक्त बफर जोन में जो सैम्पलिंग की जा रही है, उसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन