फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   All flights from Lucknow to Gulf countries cancelled

Lucknow News: लखनऊ से खाड़ी देशों की सभी उड़ानें निरस्त

Mon, 02 Mar 2026 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
All flights from Lucknow to Gulf countries cancelled
अमाैसी एयरपोर्ट, लखनऊ। 

विज्ञापन
लखनऊ। अमेरिका व इस्राइल की ओर से ईरान पर किए गए हमले के बाद खाड़ी देशों से लखनऊ का एयर नेटवर्क पूरी तरह कट गया है। दुबई व ईरान का एयरस्पेस बंद होने से विमानों का संचालन ठप है। इस वजह से बड़ी संख्या में लखनऊवासी खाड़ी देशों में फंस गए हैं।

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को खाड़ी देशों को आने-जाने वाली सभी 17 उड़ानों को निरस्त कर दिया गया। इसमें दम्माम, रियाद, अबूधाबी, शारजाह आदि की उड़ानें शामिल रहीं। इतना ही नहीं करीब ढाई हजार यात्रियों को अपने टिकट निरस्त कराने पड़े। एयरपोर्ट के नए टर्मिनल टी थ्री पर जहां से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन होता है, वह पूरी तरह खाली नजर आया। लखनऊ से मस्कट, अबुधाबी, शारजाह, दम्माम, रियाद, दुबई जाने वाले यात्री भी नजर नहीं आए। इन देशों से न कोई विमान लखनऊ आया और न यहां से कोई गया। लखनऊ से नौ उड़ानें खाड़ी देशों को जाती हैं जबकि आठ आती हैं। लखनऊ सहित बहराइच, गोंडा, सुल्तानपुर, बलरामपुर सहित आसपास के कई जिलों से बड़ी संख्या में लोग इसी एयरपोर्ट के जरिये दुबई, सऊदी अरब सहित अन्य खाड़ी देशों के लिए उड़ान भरते हैं।आठ मार्च के बाद जारी होंगे टिकटएयरलाइनों उड़ान निरस्त करने के बाद यात्रियों को सूचित किया है कि अभी हालात सामान्य नहीं हैं। ऐसे में आठ मार्च के बाद ही यात्रियों को एयर टिकट जारी किए जाएंगे।पूछताछ काउंटरों पर उमड़ी भीड़लखनऊ एयरपोर्ट पर एयरलाइन कंपनियों के काउंटरों पर रविवार को भीड़ नजर आई। इसमें जिन यात्रियों की रविवार व आने वाले दिनों में फ्लाइट थी, वे ज्यादा परेशान नजर आए। जो लोग खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं, उनके परिजन भी पूछताछ काउंटरों तक पहुंचे।ट्रैवल एजेंटों से मांग रहे मददएयरवॉक ट्रैवल एजेंसी के आतिफ ने बताया कि खाड़ी देशों में कई ऐसे लोग भी फंसे हुए हैं, जो दो से तीन दिन के लिए गए हुए थे। अब उनके सामने वहां रुकने, खाने-पीने आदि का संकट पैदा हो गया है। इससे उनकी परेशानियां बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed