फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   All chc and phc will equiped with bed and oxygen

लखनऊ के सभी सीएचसी-पीएचसी में होंगे ऑक्सीजन वाले बेड

Mon, 24 May 2021 01:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
All chc and phc will equiped with bed and oxygen
कोरोना संक्रमण को काबू करने और तीसरी लहर की आशंका से निपटने की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन कई व्यवस्थाएं करने जा रहा है।
विज्ञापन

इसी क्रम में जिलाधिकारी ने सभी सीएचसी, पीएचसी व सब सेंटर का 48 घंटे में कायाकल्प करने को कहा है।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सीएचसी में 30 ऑक्सीजन वाले बेड, पीएचसी में चार ऑक्सीजन वाले व छह आइसोलेशन बेड और सब सेंटर में एक ऑक्सीजन वाले बेड की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाए।
यही नहीं, तहसील, ब्लॉक, सीएचसी व पीएचसी पर कमांड सेंटर की तरह काल सेंटर स्थापित करने और दवा वितरण, ट्रेसिंग व टेस्टिंग का सात दिन का विशेष अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में तहसीलवार महिलाओं व बच्चों के इलाज के लिए एक-एक डेडिकेटेड नॉन कोविड हॉस्पिटल की व्यवस्था करने के लिए भी कहा गया है।
साथ ही कहा गया है कि हर गांव, हर ब्लॉक व तहसील में ऐसे स्थानों को चिह्नित किया जाए जहां पर कोविड और नॉन कोविड अंत्येष्टि स्थल स्थापित किया जा सके।
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने रविवार को कोविड की रोकथाम के लिए चल रहे कार्यों की समीक्षा कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी सीएचसी, पीएचसी व सब सेंटर में रंगाई, पुताई, मरम्मत व अन्य व्यवस्थाएं 48 घंटे में पूरी न होने पर उपजिलाधिकारी व संबंधित खंड विकास अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तहसील, ब्लाक, सीएचसी व पीएचसी स्तर पर स्थापित होने वाले कंट्रोल/कॉल सेंटर से कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर की मॉनिटरिंग, निगरानी समितियों के कार्यों की मॉनिटरिंग, सैनिटाइजेशन हुआ या नही आदि कार्य सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
यही नहीं, जिलाधिकारी ने कहा कि सीएचसी, पीएचसी व सबसेन्टर के प्रभारियों के साथ वैक्सीनेशन की प्लानिंग जैसे एंबुलेंस की व्यवस्था, बैठने का स्थान, पेयजल आदि की मूल भूत सुविधाओं पर भी बात कर ली जाए।
इसके अलावा कई अन्य निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए। उन्होंने कहा कि युद्धस्तर पर सैनिटाइजेशन व वैक्सीनेशन ड्राइव चलाई जाए और कोविड प्रबंधन के लिए चलाए जा रहे सभी अभियानों की रिपोर्ट प्रतिदिन उपलब्ध कराई जाए।
ये भी दिए गए निर्देश
- जिले में सात दिवसीय विशेष अभियान चला कर शत प्रतिशत होम आइसोलेशन रोगियों व कोविड लक्षण वाले लोगों को दवाओं का वितरण, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग व टेस्टिंग करना सुनिश्चित कराया जाए। ताकि संक्रमण को शून्य किया जा सके।
- संक्रमण को फैलने से पूरी तरह रोकने के लिए सौ फीसदी लोगों की मेडिकल स्क्रीनिंग हो। साथ ही घर-घर, चौराहों, मंडियों, आवश्यक वस्तुओं की दुकानों व मेडिकल स्टोर पर सैनिटाइजेशन भी कराया जाए।
- उचित दर दुकानों पर राशन का वितरण शुरू हो गया है। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कोविड प्रोटोकॉल से वितरण सुनिश्चित कराएं। कोविड महामारी के को देखते हुए पात्र लाभार्थियों को 2 किलो चावल और 3 किलो गेंहू नि:शुल्क दिया जा रहा है।
- वैक्सीनेशन के लिए एक महाअभियान चलाया जाए। सभी सेंटरों पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हो। वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन के लिए सभी जनसेवा केंद्रों को खुलवाया जाए।
- निगरानी समितियां अपने क्षेत्र में होने वाले सीाी समाजिक/धार्मिक आयोजनों की मॉनीटरिंग व कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराएं। साथ ही बाहर से आने वाले लोगों पर विशेष निगाह रखते उनकी टेस्टिंग व दवा वितरण कराएं।

- हर सीएचसी, ब्लॉक और तहसील मुख्यालय पर कम्युनिटी किचन को शुरू किया जाए। इस किचेन में मरीजों के परिजनों, मजदूर, ठेले वाले, खोमचे वाले व निराश्रित लोगों को दो टाइम का निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed