फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all castes have equal rights over temple crematorium and reservoir, says mohan bhagwat

मंदिर, श्मशान व जलाशय पर सभी जातियों का समान हक: मोहन भागवत

Tue, 15 Sep 2020 12:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 15 Sep 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
all castes have equal rights over temple crematorium and reservoir, says mohan bhagwat
सरसंघचालक मोहन भागवत - फोटो : amar ujala

सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि मंदिर, श्मशान और जलाशय पर सभी जातियों का समान अधिकार है। इसलिए किसी को इन स्थानों पर उसकी जाति के आधार पर न रोका जाए। ऐसा करने से हिंदू कमजोर होगा। भागवत ने राजधानी में चल रही अवध प्रांत के पदाधिकारियों की बैठक के दूसरे दिन कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, गोसेवा, पर्यावरण, धर्म जागरण और सामाजिक सद्भाव जैसे आयामों में काम करने वाले कार्यकर्ताओं के साथ मनन-मंथन किया।

विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश में कुछ स्थानों पर हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनका धर्मांतरण कराने और उत्पीड़न करने की घटनाओं पर चिंता जताई। साथ ही नेपाल की सीमा पर ईसाई मिशनरियों द्वारा गरीब, पिछड़े, अनुसूचित जाति के साथ वनवासी जातियों के लोगों को नेपाल सीमा में बनाए गए गिरजाघरों में प्रार्थना सभाओं के जरिये धर्मांतरण कराने की साजिश को भी खतरनाक करार दिया।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक बैठक में यह बात सामने आई कि मुस्लिम युवक नाम बदलकर हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में उलझाकर उनका धर्मांतरण करा रहे हैं तो ईसाई मिशनरियां षड्यंत्र कर छुआछूत की घटनाओं का दुष्प्रचार कराती हैं। ये सब हिंदुओं की जाति व्यवस्था को तूल देकर लोगों को धर्मांतरण के लिए उकसाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भागवत ने कहा कि स्वयंसेवकों को परिवार प्रबोधन और सामाजिक समरसता के अभियानों से इन षड्यंत्रों को रोकना चाहिए। लोगों को बताना चाहिए कि ये सब हिंदुत्व विरोधी ताकतों के झूठे आरोप हैं। उन्होंने कहा कि कुटुंब संरचना प्रकृति प्रदत्त है। इसलिए इसका संरक्षण करना स्वयंसेवकों की जिम्मेदारी है। लोगों को समझाएं कि पति, पत्नी और बच्चे ही परिवार नहीं हैं, बल्कि बुआ, काका, काकी, चाचा, चाची, दादी, दादा भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed