फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all about publicity

पहेली बना चीफ का मिजाज

Tue, 23 Jul 2013 10:05 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 23 Jul 2013 10:05 AM IST
विज्ञापन
all about publicity

‘चीफ’ साहब के मिजाज को समझ पाना सबके बूते की बात नहीं। करीब डेढ़ साल होने को हैं, संवर्गीय अफसर तक उनके मिजाज को नहीं समझ पा रहे हैं तो दूसरे लोगों की क्या बिसात।

विज्ञापन


लखनऊ में रहते हैं तो मीडिया के सामने आने से कतराते हैं। कितना भी बड़ा ‘इश्यू’ हो प्रशासनिक प्रमुख की ओर से पक्ष नहीं आ पाता।

अलबत्ता नीचे के अफसर यह कमी पूरी कर देते हैं। मीडिया के लिए ‘चीफ’ से मिलना या बात करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन सा है। संपर्क करने पर दफ्तर से एक ही जवाब मिलता है कि मीटिंग में हैं।
विज्ञापन


दिलचस्प बात यह है कि लखनऊ से दिल्ली पहुंचते ही ‘चीफ’ साहब का रुख बदल जाता है। यूपी में मीडिया से मुंह चुराने वाले ‘चीफ’ दिल्ली में मीडिया से चहक-चहककर बात करते दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संवर्गीय अफसरों का कहना है कि इसमें कुछ गलत भी नहीं है। यूपी के मीडिया के लिए तो नीचे के अफसर उपलब्ध ही हैं। ‘चीफ’ का जैसा कद है उसके हिसाब से उन्हें नेशनल मीडिया ही ‘सूट’ करता है।

कुछ अफसर चुटकी लेते हुए कहते हैं कि दिल्ली का मीडिया यूपी वालों की तरह तल्ख सवाल नहीं करता। यहां तो जुबान बंद रखने में ही भलाई है।

दिल्ली में मीडिया से बात करने के कई फायदे हैं, नेशनल लेवल तक पब्लिसिटी भी मिल जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed