{"_id":"f3db3e1e1e0dfde993b7c62347222178","slug":"all-about-politics-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुनक गए खां साहब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुनक गए खां साहब
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 21 Aug 2013 10:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार के मंत्रिमंडल में कई नायाब हीरे जवाहरात हैं। इसमें से एक खां साहब भी हैं। वह कब कौन सी बात पर तुनक जाएं भरोसा नहीं। उन्होंने पिछले दिनों अधिकारियों की बैठक बुलाई थी।
विज्ञापन
इसमें ब्यूरोक्रेट्स के मुखिया भी शामिल हुए थे। बैठक के दौरान विचार-विमर्श पर ब्यूरोक्रेट्स के मुखिया ने कुछ सलाह देने की हिमाकत कर डाली।
फिर क्या था, खां साहब तुनक गए। तुनकते तक तो ठीक था, लेकिन वह चुप बैठने वाले कहां थे, सो बोल ही पड़े। वह क्या बोले यह तो लिखा नहीं जा सकता, पर मुखिया जी की बोलती जरूर बंद हो गई।
विज्ञापन
मरता क्या न करता, वह पूरी बैठक में चुप्पी साधे बैठे रहे और जैसे ही बैठक खत्म हुई उठे और चलते बने। अब खां साहब के विभाग में इसको लेकर खूब चर्चाएं हो रही है।
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि अपने खां साहब किसी को नहीं छोड़ते हैं। उनके बीच में जो भी आया, समझो उसकी खैर नहीं।