फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all about lmc

अब निकाय बंदरों से दिलाएंगे निजात

Tue, 10 Dec 2013 09:18 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 10 Dec 2013 09:18 AM IST
विज्ञापन
all about lmc

निकाय शहरों में उत्पाती बंदरों या फिर अन्य पशुओं के आतंक से लोगों को

विज्ञापन
निजात दिलाएंगे।

उनसे इस बारे में प्रस्ताव मांगा गया है। स्थानीय निकाय निदेशक ने अधिकारियों से पशु कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में प्रस्ताव मांगा है।

इसमें कहा गया है कि एनिमल बर्थ कंट्रोल स्कीम, एनिमल एंबुलेंस, एनिमल शेल्टर और उत्पाती बंदरों की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार ने वित्तीय सहायता का प्रावधान किया है।

इसके आधार पर निकायों को प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा गया है। प्रदेश में 630 निकाय हैं। इसमें 13 नगर निगम, 194 पालिका परिषद और 423 नगर पंचायतें हैं।

निकाय शहरी क्षेत्रों में लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं देने का काम करते हैं। प्रदेश के कई शहरी क्षेत्रों में बंदरों का आतंक है। पर निकायों में इसके लिए बजट न होने की वजह से वे काम नहीं कर पा रहे हैं।

केंद्र ने उत्पाती बंदरों से जनता को निजात दिलाने के लिए बजट की व्यवस्था की है। इसके आधार पर निकायों से प्रस्ताव मांगा गया है।

उनसे कहा गया है कि निर्धारित प्रारूप पर प्रस्ताव उपलब्ध कराएं ताकि इसके आधार पर बजट की मांग की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed