फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   all about lmc

सुविधा देने में सबसे फिसड्डी नगर निगम

Tue, 03 Dec 2013 09:56 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 03 Dec 2013 09:56 AM IST
विज्ञापन
all about lmc

बीमा कंपनियों के बाद सुविधा देने में सबसे फिसड्डी नगर निगम

विज्ञापन
है। आलमबाग निवासी राजनवर्मा ने स्थाई लोक अदालत में पवनपुरी इलाके में सड़क टूटी होने की शिकायत की।

इस मामले में स्थाई लोक अदालत ने प्रतिवादी नगर आयुक्त को तलब किया।


उत्तरदाता की ओर से जोन-5 अधिकारी सूरज सिंह और सहायक अभियंता आरबी सिंह ने सड़क बनवाने की बात पर सुलहनामा कर लिया।

अब सड़क बनने के इंतजार में राजनवर्मा ऐसा नहीं होने पर एग्जीक्यूशन आवेदन लोक अदालत में करने की बात कह रहे हैं।

स्थाई लोक अदालत में सफाई, स्ट्रीटलाइट और सड़क मरम्मत कराने के वाद दायर हो रहे हैं।

बड़ी संख्या में पहुंच रहे मामलों में 50 प्रतिशत सिर्फ नगर निगम के खिलाफ ही हैं। इनमें से कई मामलों में आदेश का एग्जीक्यूशन कराने के लिए स्थाई अदालत ने सिविल कोर्ट भेजे हैं।


स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष डीएन अग्रवाल का कहना है कि मामलों में कोशिश सुलहनामे के साथ वादी को सुविधा दिलाने और जरूरी आर्थिक नुकसान की भरपाई की होती है।

नगर निगम के मामले में अधिकारी सुविधा देने की बात पर सुलह कर लेते हैं। अगर वाद में दिए गए आदेश का अनुपालन नहीं हो पा रहा है तो उसके खिलाफ एग्जीक्यूशन का आवेदन किया जा सकता है।

अगर स्थाई लोक अदालत आदेश करती है तो उसको चुनौती केवल हाईकोर्ट में अपील दायर करके ही की जा सकती है।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed