फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Alert regarding new variant of Corona No direct flight from abroad, screening will be strictly

कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर अलर्ट: विदेशों से सीधी उड़ान नहीं, कड़ाई से होगी स्क्रीनिंग

Fri, 26 Nov 2021 11:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 26 Nov 2021 11:25 PM IST
सार

डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ शनिवार को बैठक होगी। इसमें कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने को कहा जाएगा। जिन देशों में कोरोना का नया वैरिएंट मिला है वहां से आने वाले हर यात्री की जांच होगी। 

विज्ञापन
Alert regarding new variant of Corona No direct flight from abroad, screening will be strictly
फाइल फोटो - फोटो : iStock

विस्तार

साउथ अफ्रीका समेत कई देशों में कोरोना का नया वैरिएंट सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एयरपोर्ट पर सख्ती बढ़ा दी है। अब विदेशों से आने वाले यात्रियों की जांच व स्क्रीनिंग का दायरा बढ़ाया जाएगा। ऐसे सभी यात्री 15 दिन स्वास्थ्य विभाग के संपर्क में रहेंगे। कोई भी लक्षण नजर आने पर जांच कराई जाएगी। विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ शनिवार को बैठक होगी। इसमें कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने को कहा जाएगा। जिन देशों में कोरोना का नया वैरिएंट मिला है, वहां से आने वाले हर यात्री की जांच होगी। विदेशों से लखनऊ के लिए सीधे फ्लाइट नहीं है, पर खाड़ी देशों के जरिये सीधी फ्लाइट हैं। ऐसे में आशंका है कि संक्रमित देशों से यात्री पहले खाड़ी देश होते हुए लखनऊ आ सकते हैं।
विज्ञापन


बड़े संस्थानों को भी भेजा गया पत्र
विदेशों से कई मरीज इलाज के लिए मेदांता, अपोलो, पीजीआई और केजीएमयू आते हैं। सभी निजी व सरकारी संस्थानों में ऐसे मरीजों की जांच कराने संग इसकी सूचना देने के लिए पत्र भेजा गया है। ताकि मरीजों की जीनोम सिक्वेसिंग कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी लैब को लेनी होगी ट्रेवल हिस्ट्री
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि सभी निजी लैब को निर्देश हैं कि जांच के दौरान मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री भी जरूर लें। अगर ट्रेवल हिस्ट्री विदेश की है तो इसकी सूचना सीएमओ कार्यालय को भेजनी होगी। ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed